• Others
  • मुख्य पार्षद संघ के जिला उपाध्यक्ष बने रमेश पासवान

    लालमोहन कुमार@जानकीनगर,पूर्णिया पूर्णिया के नवीन नगर में मुख्य पार्षद संघ का एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सभी मुख्य पार्षदों ने जानकीनगर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रमेश पासवान को पूर्णिया जिला के मुख्य पार्षद संघ का जिला उपाध्यक्ष बनाया है। मुख्य पार्षद संघ के जिला उपाध्यक्ष बनने पर रमेश पासवान को


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    लालमोहन कुमार@जानकीनगर,पूर्णिया

    पूर्णिया के नवीन नगर में मुख्य पार्षद संघ का एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सभी मुख्य पार्षदों ने जानकीनगर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रमेश पासवान को पूर्णिया जिला के मुख्य पार्षद संघ का जिला उपाध्यक्ष बनाया है। मुख्य पार्षद संघ के जिला उपाध्यक्ष बनने पर रमेश पासवान को जानकीनगर क्षेत्र के बुद्धिजीवी व्यक्तियों ने बधाई व शुभकामनाएं दिया है।

    जानकीनगर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद सुनील कुमार, कांग्रेस नेता संजीव यादव, अभिषेक आनंद सहित कई व्यक्तियों ने मुख्य पार्षद संघ के पूर्णिया जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रमेश पासवान को बधाई व शुभकामनाएं दिया है।

    नगर पंचायत जानकीनगर के मुख्य पार्षद सह मुख्य पार्षद संघ के पूर्णिया जिला उपाध्यक्ष रमेश पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिया के नवीन नगर में मुख्य पार्षद संघ का एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कि पूर्णिया जिला मुख्य पार्षद संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कुमारी छाया पति मिट्ठू यादव, उपाध्यक्ष पद के लिए रमेश पासवान ,सचिव पद के लिए रानी देवी व कोषाध्यक्ष पद के लिए संजना देवी पति नरेश यादव को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।