Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बी एन मंडल विश्वविद्यालय परिसर बना मदिरालय

- Sponsored -

मधेपुरा/ भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय परिसर में शराब तस्करी का खेल चल रहा है। पिछले दिनों कैंपस में कई जगहों पर शराब की खाली बाेतलें मिली थी। इधर, शनिवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम ने विश्वविद्यालय कैंपस स्थित आवासीय परिसर से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम ने विश्वविद्यालय कैंपस में रह रहे चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी जयकृष्ण यादव के आवास में छापेमारी की। इस दौरान 101 पीस अवैध विदेशी शराब बरादम किया। साथ ही शराब तस्करी के मामले में जयकृष्ण यादव के बेटे राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि उनका दूसरा बेटा राजेश कुमार फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बरामद शराब मेकडोनल्ड नंबर एक है। इस मामले में बीएनएमयू के प्राॅक्टर डॉ. बीएन बवेका ने बताया कि विश्वविद्यालय कैंपस में शराब मिलने की जानकारी मिली है। संबंधित कर्मचारी को शोकॉज किया जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments are closed.