• Investigation
  • टॉप टेन में शामिल कुख्यात नवीन मंडल चढ़ा पुलिस के हत्थे

    उदाकिशुनगंज,मधेपुरा/ जिले का टॉप टेन अपराधी के सूची में शामिल कुख्यात नवीन मंडल आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने नवीन मंडल को पूर्णिया जिला के केनगर थाना क्षेत्र में किसी स्थान से गिरफ्तार किया है।  कुख्यात नवीन मंडल की पत्नी सरौनी की मुखिया पूनम देवी ने भी उसकी


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    उदाकिशुनगंज,मधेपुरा/ जिले का टॉप टेन अपराधी के सूची में शामिल कुख्यात नवीन मंडल आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने नवीन मंडल को पूर्णिया जिला के केनगर थाना क्षेत्र में किसी स्थान से गिरफ्तार किया है। 

    कुख्यात नवीन मंडल की पत्नी सरौनी की मुखिया पूनम देवी ने भी उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। नवीन मंडल मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी कला पंचायत का रहने वाला है। वर्तमान में नवीन की पत्नी सरौनी पंचायत की मुखिया है। पूनम कुमारी ने बताया कि वह अपने पति के साथ के नगर थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां भोज में गई थी। इसी दौरान पूर्णिया जिला के केनगर थाना के साथ बिहारीगंज, उदाकिशुनगंज सहित अन्य थानों की पुलिस के सहयोग से उसके पति नवीन मंडल को मंगलवार की देर रात करीब दो बजे गिरफ्तार किया गया।

    लूट, हत्या व रंगदारी के कई केस हैं दर्ज :पुलिस की गिरफ्त में आए कुख्यात नवीन मंडल का बड़ा और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इस पर बिहारीगंज, ग्वालपाड़ा सहित कई थानों में लूट, हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के दर्जनों केस दर्ज हैं। सरौनी की पूर्व मुखिया के पति की हत्या मामले में नवीन मुख्य आरोपी है। खास कर सार्वजनिक जगहों पर हाथ में हथियार लहराना इसका शौक रहा है।

    इस संबंध में उदाकिशुनगंज एसडीपीओ सतीश कुमार ने भी उनके गिरफ्तारी की पुष्टि की है।विस्तृत जानकारी के संबंध में उन्होंने कहा कि अगले दिन प्रेस कान्फ्रेस में सारी जानकारी दी जायेगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।