• Investigation
  • 24 वर्षीय गर्भवती महिला की पीट-पीट कर हत्या 

    लालमोहन कुमार/जानकीनगर, पूर्णिया/गर्भ में पल रहे दो बच्चे सहित एक महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर  भंगहा पंचायत के चैनपुरा गांव वार्ड 7 की है। जहां एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला की पीट पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    लालमोहन कुमार/जानकीनगर, पूर्णिया/गर्भ में पल रहे दो बच्चे सहित एक महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर  भंगहा पंचायत के चैनपुरा गांव वार्ड 7 की है। जहां एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला की पीट पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतिका की पहचान ललटू पासवान की पत्नी मीना देवी के रुप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि मीना देवी की उनकी ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दिया है। आस पास के ग्रामीणों ने बताया कि मीना की सास ही हमेशा उसको प्रताड़ित किया करती थी तथा बेरहमी से पीटा करती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को ही गर्भवती महिला मीना देवी के साथ उनके ससुराल वालों ने काफी मारपीट किया। उसके बाद बुधवार को ही महिला के मौसी के निकट अररिया जिले के फारबिसगंज पहुंचा दिया गया। फारबिसगंज में उनके मौसी के यहां गुरुवार की सुबह में 24 वर्षीय गर्भवती महिला मीना देवी की मौत हो गई।

    मृतक मीना देवी के मौसी के परिवार द्वारा मृतक गर्भवती महिला के शव को लेकर फारबिसगंज थाना ले जाया गया। वहां पर फारबिसगंज थाना ने मामला को जानकीनगर थाना बताते हुए उसे वहां से जानकीनगर थाना भेजने की बात किया। पूरे दिन घटनाक्रम चलने के बाद गुरुवार की शाम में फारबिसगंज से उनके मौसी के परिवार वालों द्वारा मृतक महिला को जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा पंचायत स्थित उनके ससुराल पहुंचा दिया गया। तब इसकी सूचना जानकीनगर पुलिस को शुक्रवार को दिया गया। मृतक महिला के शव को 24 घंटा से ऊपर होने के बाद शुक्रवार की सुबह जानकीनगर थाना घटनास्थल पर पहुंचे जहां से फॉरबिसगंज थाना को इस बात की सूचना दी गई करीब 12:00 बजे फारबिसगंज थाना मृतका के घर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर चली गई ।

    पुलिस द्वारा मृतका के सास एवं ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मौके से महिला के पति ललटू पासवान अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ फरार हैं।

    वहीं मृतक महिला के परिजन के माने तो दहेज को लेकर लगातार मृतक महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था ।मृतक महिला के माता पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और वह अपना जीवन यापन करते हैं। माता-पिता के माने तो दहेज को लेकर बेटी को लगातार मारपीट व प्रताड़ना किया जा रहा था बताया बेटी छः माह की गर्भवती थी।

    मामले को लेकर जानकीनगर थानाध्यक्ष महेश कुमार यादव ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। यह फारबिसगंज थाना का मामला बनता था। फारबिसगंज थाना द्वारा पुलिस आ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया ले गयी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।