• Desh Duniya
  • रक्तदान कर प्रांगण रंगमंच ने मनाया स्थापना दिवस

    मधेपुरा/ कला, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय प्रांगण रंगमंच का पांचवा स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर संस्था के सदस्यों ने टाउन हॉल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बाद में संस्था के सदस्यों ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता को नया जीवन


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ कला, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय प्रांगण रंगमंच का पांचवा स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर संस्था के सदस्यों ने टाउन हॉल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बाद में संस्था के सदस्यों ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता को नया जीवन देने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार परमार ने कहा कि 5 साल के दौरान संस्था ने सामाजिक क्षेत्र में कई कार्य कर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का भरपूर सहयोग संस्था को मिलता रहा है। जिस कारण संस्था से जुड़े खासकर कलाकारों को बेहतर मंच मिल पा रहा है। संस्था के संस्थापक सदस्य दिलखुश कुमार ने बताया कि पौधारोपण और रक्तदान हरियाली और मानव सेवा से जुड़ा हुआ काम है।

    उन्होंने बताया कि जल्द ही संस्था द्वारा जल्द ही बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। संस्था के संयुक्त सचिव आशीष कुमार सत्यार्थी के नेतृत्व में ब्लड डोनेशन किया गया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार परमार, संस्थापक सदस्य व कार्यक्रम प्रभारी दिलखुश कुमार, कोषाध्यक्ष मुरारी सिंह, रक्त प्रभारी अभिषेक सोनी, सदस्य नीरज कुमार निर्जल, अनीस कुमार, सोनू कुमार, रूपेश कुमार, खुदीराम, बेचन आदि मौजूद रहे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।