• Others
  • सहरसा :काशनगर में अनियंत्रित बाईक डिभायडर से टकराया, एक मौत एक घायल

    सोनवर्षा राज,सहरसा/ काशनगर ओपी क्षेत्र अन्तर्गत लोक मान्य चौक से मनिया वासा जाने वाली मुख्य सड़क पर एक बाइक पर सवार दो सगे भाई के पुलिया के डिवाईडर से हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त घायल को स्वजनों द्वारा आनन फानन में स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक भाई


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    सोनवर्षा राज,सहरसा/ काशनगर ओपी क्षेत्र अन्तर्गत लोक मान्य चौक से मनिया वासा जाने वाली मुख्य सड़क पर एक बाइक पर सवार दो सगे भाई के पुलिया के डिवाईडर से हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त घायल को स्वजनों द्वारा आनन फानन में स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक भाई को मृत बताया जबकि दूसरे भाई को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया।

    मिली जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर काशनगर वार्ड नं 03 राम टोला निवासी गणेश पासवान का 16 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार सगे छोटे भाई 13 वर्षीय अभिनव कुमार के साथ बाइक से मनिया बासा जा रहा था। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर मनिया वासा के निकट एक पुलिया के डिवाईडर से टकरा गई। जिसमें उक्त दोनों किशोर सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें गुड्डू कुमार उर्फ छोटू की मौत हो गयी। जबकि अभिनव उर्फ भवेश को प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।