• Desh Duniya
  • दीपावली के दिन 35 बुजुर्गों का हुआ ऑपरेशन, फिर से देख सकेंगे दुनिया

    मधेपुरा/लायंस क्लब मधेपुरा की ओर से नई दृष्टि नई सृष्टि ,कार्यक्रम के तहत 35 गरीब मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया. दीपावली के पर्व के दिन रविवार को शहर के पवन हंस आई क्लिनिक एसपी राजेश कुमार द्वारा मरीजों की पट्टी हटाते हुए उन्हें चश्मा प्रदान किया गया. नई दृष्टि पाकर सभी


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/लायंस क्लब मधेपुरा की ओर से नई दृष्टि नई सृष्टि ,कार्यक्रम के तहत 35 गरीब मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया. दीपावली के पर्व के दिन रविवार को शहर के पवन हंस आई क्लिनिक एसपी राजेश कुमार द्वारा मरीजों की पट्टी हटाते हुए उन्हें चश्मा प्रदान किया गया. नई दृष्टि पाकर सभी काफी उत्साहित थे.

    एसपी राजेश कुमार ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा दीपावली प्रकाश का पर्व है दूसरे के जीवन में रोशनी फैला कर इस पर्व को मनाने की लायंस क्लब मधेपुरा की महान परंपरा को वह सलाम करते हैं. नई दृष्टि- नई सृष्टि कार्यक्रम का आयोजन कर लायन्स क्लब ने सराहनीय कार्य किया है.

    लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ आर के पप्पू ने कहा लम्बे समय से हम सभी मिलकर समाज में गरीब लोगों के लिए इस तरह का कार्यक्रम करते हैं जरूरतमंदों के लिए हमेशा ही आगे खड़े रहते हैं और हमेशा ही रहेंगे. चार्टर प्रेसिडेंट डॉ सच्चिदानंद यादव ने कहा पीड़ित मानवता की सेवा का लक्ष्य लेकर लायंस क्लब कार्य करता है. डॉ.जाहिद अख्तर एवं “पवन हंस आई क्लिनिक” के संस्थापक डॉ.संजय कुमार के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष दिपावली के अवसर पर आयोजित की जाती है.

    सचिव डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि डॉ. एस एन यादव कि हर साल अपनी पत्नी की स्मृति में मोतियाबिंद के ऑपरेशन में यथासंभव आर्थिक सहयोग करते आ रहे है.युवा रंगकर्मी और निदेशक बिकास कुमार के नेतृत्व में सृजन दर्पण के कलाकारों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया.

    इस अवसर पर मरीजों के बीच मिठाईयां बाँटी गई तथा उन्हें वापस जाने के लिए किराया भी प्रदान किया गया. इस मौके पर उपाध्यक्ष मनीष सराफ ,द्वितीय उपाध्यक्ष इंद्रनिल घोष, प्रोफेसर अरुण कुमार यादव ,डॉक्टर फूल कुमार यादव, कोषाध्यक्ष विकास सर्राफ, , डॉ हिमांशु, डॉ विवेक कुमार ,डॉ पी टूटी डॉक्टर ,बी एन भारती, डॉक्टर गोपाल कुमार डॉक्टर आभाष आनंद झा , राजेश कुमार राजू, ओम प्रकाश श्रीवास्तव,शंभू साह , राजीव सर्राफ,प्रमोद अग्रवाल, आनंद प्राण सुखा , अर्पणा कुमारी,उर्मिला अग्रवाल, चंदन कुमार यादव, दिलीप खंडेवाल, बबलू सिंह , सोनू, राजीव सराफ , शैलेश कुमार ,सिद्धार्थ कुमार ,सुमन कुमार, सिंघेश्वर लाइन क्लब के अध्यक्ष लाइन डॉक्टर एस के सुधाकर संजीव कुमार भगत ,लायंस क्लब सिंघेश्वर के सभी सदस्य आदि की उपस्थिति रही.

    कार्यक्रम को सफल बनाने में “पवन हंस आई क्लिनिक” के स्टाफ चंदन कुमार, रंजन कुमार, कुंदन कुमार, मंतोष कुमार, सनोज कुमार का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन पी यदुवंशी ने किया.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।