• Investigation
  • मचान पर बैठी महिला की हुई हत्या

    शंकरपुर,मधेपुरा/प्रखंड क्षेत्र के रायभीर पंचायत के वार्ड नंबर 13बसंतपुर गांव में रविवार के देर संध्या दरवाजे के मचान पर बैठे एक 35 वर्षीय महिला को सिर पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दिया गया। जानकारी अनुसार बसंतपुर निवासी चंत्रमोहन साह की पत्नी और चंद्रमोहन साह दरवाजे पर बने मचान


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    शंकरपुर,मधेपुरा/प्रखंड क्षेत्र के रायभीर पंचायत के वार्ड नंबर 13बसंतपुर गांव में रविवार के देर संध्या दरवाजे के मचान पर बैठे एक 35 वर्षीय महिला को सिर पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दिया गया।

    जानकारी अनुसार बसंतपुर निवासी चंत्रमोहन साह की पत्नी और चंद्रमोहन साह दरवाजे पर बने मचान पर बैठकर चावल चुन रहे थे इसी दौरान चंद्रमोहन साह घर के बगल के दुकान में सेवई लेने के लिए चले गए इतने में मचान पर बैठे राधा देवी को किसी ने पीछे से धारदार हथियार सिर पर पहले वार किया फिर इसके बाद गोली मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गया।

    इस बाबत मृतक के पति चंद्रमोहन साह ने बताया की रविवार के संध्या करीब सात बजे के आस पास पत्नी दरवाजे के मचान पर बैठी हुई थी में घर के बगल में किराना दुकान से सेवई के लिए गए थे इतने में गोली चलने की आवाज सुनाई दिया तो अपने दरवाजे के मचान पर आकर देखा तो मेरी पत्नी खून से लथपथ हालत में मचान पर पड़ी हुई थी और मौके पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं थे।

    घटना की सूचना तत्काल शंकरपुर पुलिस को दिया गया सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर हत्या कांड का जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

    मृतिका के पति को है दो पत्नी, मृतिका खुद थी निः संतान :मृतिका के पति चंद्रमोहन साह पहली पत्नी राधा देवी के रहते हुए दूसरी शादी सुपौल जिला के जोल्हीनिया गांव में किया था जिसमे एक पुत्र और तीन पुत्री है। मृतिका राधा देवी का मायके भी बसंतपुर गांव में ही है। मृतिका राधा देवी अपने पिता का भी इकलौता संतान थी ।माता पिता के मृत्यु हो चुका है राधा देवी अपने पिता के जायदाद पर कायम थी और दूसरी पत्नी और बच्चे मिरजावा गांव में रह रही है ।पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका के पति और एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे है

    इस संबंध में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि महिला हत्या मामले में आवेदन अभी प्राप्त नहीं हुआ है मृतिका के पति और एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।मामले में हर एंगल से जांच किया जा रहा है ।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।