• Desh Duniya
  • घर का ताला तोड़ कर लाखो की चोरी

    राजीव कुमार/गम्हरिया,मधेपुरा/गम्हरिया थाना क्षेत्र में अपराध चरम पर है। यहाँ चोरी, छिनतई, लूट आम बात हो गई है। ताजा मामला थानाक्षेत्र के जोगवनी का है। बताया गया कि रविवार की रात जोगवनी गांव के वार्ड  14 में अज्ञात चोरों के द्वारा एक घर का ताला तोड़कर लाखों का जेवरात और कीमती सामानों का चोरी कर


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    राजीव कुमार/गम्हरिया,मधेपुरा/गम्हरिया थाना क्षेत्र में अपराध चरम पर है। यहाँ चोरी, छिनतई, लूट आम बात हो गई है।

    ताजा मामला थानाक्षेत्र के जोगवनी का है। बताया गया कि रविवार की रात जोगवनी गांव के वार्ड  14 में अज्ञात चोरों के द्वारा एक घर का ताला तोड़कर लाखों का जेवरात और कीमती सामानों का चोरी कर लिया गया है ।जानकारी देते हुए गृहस्वामी गजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि रात में घर के सदस्य खाना खाकर सो गए। सुबह  करीब 4 बजे  जब नींद खुली  घर से बाहर निकला तो देखे की  आंगन वाला घर का दरवाजा का ताला टुटा है,और घर में रखे ट्रंक और बक्सा गायब है। जिसके बाद उन्होंने आस पास के लोगों पुलिस और जनप्रतिनिधियों  को  घटना की जानकारी  दिया।  बताया कि घर से उत्तर दिशा में 50 मीटर की दूरी पर धान के खेत मे ट्रंक और बक्सा टूटा हुआ फेका मिला । ट्रंक एवं बक्सा में रखें सोने की बाली ,नकमुन्नी ,चैन , तम्बा का बर्तन, कपड़ा नगद 30000 तीस हजार कुल 150000 लाख का चोरों ने चोरी कर इतमिनान से फरार हो गया।

    इस मामले को लेकर गम्हरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है घटना स्थल पर स्वान दस्ता टीम को बुलाया गया है पुलिस हरेक पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

    वहीं इस घटना को लेकर जिला युवा राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद प्रतिनिधि डॉ  रविशंकर उर्फ पिंटू यादव ने  कहा कि प्रखंड क्षेत्र में लगातार चोरी और छिनतई की घटना बढ़ गई है। गम्हरिया पुलिस प्रशासन आज तक एक भी कांड का सफल उद्द्भेदन नहीं कर पाई है।गम्हरिया में अपराधियों के बीच पुलिस का इकवाल खत्म हो गया है। इसी तरह यदि चोरी  व छिनतई की घटना बढ़ते रहेगा तो आम लोग और जनप्रतिनिधि सुरक्षित कैसे रहेगा। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी सहित अन्य मामलों का उद्भेदन करने का आग्रह किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।