• Others
  • पांच हजार नगद सहित सामान की हुई चोरी

    लालमोहन कुमार@जानकीनगर, पूर्णिया जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक पंचायतों में इन दिनों चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है। चोर इस तरह से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है जैसे लग रहा है कि चोरों को पुलिस प्रशासन का कोई डर ही नहीं है। आपको बता दें की शनिवार की अहले सुबह


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    लालमोहन कुमार@जानकीनगर, पूर्णिया

    जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक पंचायतों में इन दिनों चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है। चोर इस तरह से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है जैसे लग रहा है कि चोरों को पुलिस प्रशासन का कोई डर ही नहीं है।

    आपको बता दें की शनिवार की अहले सुबह लगभग 3 बजे रामपुर तिलक का पंचायत के वार्ड नंबर 13 के राधे मरर टोला निवासी सुमन यादव पिता रामपुकार यादव के घर से एक बक्सा का चोरी कर खेत में ले जाकर बक्सा से नगद रुपए व कुछ सामान की चोरी कर बक्सा को वही छोड़ दिया गया। उसके बाद इसी टोला के संतोष यादव पिता लखन यादव के यहां से चोरों ने बकरी के मुंह को कपड़ा से बांधकर 14 बकरी को चोरी कर ले जाने लगा। इसी बीच संतोष यादव के घर के एक परिजन जगा और देखा कि बकरी नहीं है तो इस बात की खबर संतोष यादव को दिया। उसके बाद संतोष यादव दरवाजे पर और इधर-उधर खोजबीन किया बकरी को नहीं पाकर वह खेत की तरफ दरबर लगाकर गया देखने के लिए तो चोर बकरी को ले जा रहा था उसके बाद चोर का संतोष यादव पीछा करते हुए कहा कि बकरी को छोड़ो नहीं तो मार देंगे। तब भी चोर बकरी को नहीं छोड़ रहा था लगभग 200 मीटर जब चोर का पीछा किया तो चोर बकरी को छोड़कर भागने लगा। उसके बाद भी संतोष यादव बकरी चोर का पीछा करते रहा। जब कुछ दूरी तक पीछा किया तो नहर के पूरव बगल जाकर चोर एक पटवा खेत में छिप गया। उसके बाद संतोष यादव को डर होने लगा कि कहीं पटवा में जाएंगे हम को मार सकता है इसलिए संतोष यादव वहां से वापस हो गया। उसके बाद संतोष यादव और लोगों को इस बात की जानकारी दिया बाद में काफी लोग भी आसपास के खेत खलिहान में खोजबीन किया लेकिन चोर वहां से एक दो तीन हो चुके थे।सभी बकरी के मुंह को कपड़े से बांध दिया गया था।

    संतोष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा बकरी रखने वाला जगह तीन फाटक से घिरा हुआ है। तीनों फाटक को चोर ऊपर से घुसकर पहले घर में जल रहे भेपर पर बोरा डाल दिया, उसके बाद सभी बकरी के मुंह को कपड़ा से बांध दिया था। बकरी के मुंह बांध देने के कारण ही बकरी आवाज नहीं दे पाया। उसके बाद धीरे-धीरे सभी बकरी को फाटक के ऊपर होकर खेत में निकाल दिया और ले जाने लगा। साथ ही संतोष यादव ने बताया कि उससे पहले सुमन यादव के घर से जो बक्सा चोरी हुई थी उससे कुछ कपड़ा निकाल कर फार कर उसी से सभी बकरी का मुंह बांधा हुआ था। हमने चोरों का पीछा किया तो चोर बकरी को छोड़ दिया।उसके बावजूद भी हमने पीछा किया ।उसके बाद चोर पटवा खेत में घुस गया तो हमें अनहोनी का डर होने लगा। उसके बाद हम वापस आ गए।
    वही सुमन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि घर में बक्सा में 5000 रूपए और जरूरी के समान कागजात व जेबर रखा हुआ था। चोर घर से बक्सा को चोरी कर पाट खेत में ले जाकर बक्सा से 5000 रूपए और कुछ सामान निकाल कर बक्सा को वहीं पर छोड़ दिया था।
    इस टोले में पूर्व में भी हुई है बकरी की चोरी

    राधे मरर टोला में 1 माह पूर्व में भी सिकेंदर यादव का लगभग 5000 रूपए मूल्य का एक खस्सी रात में अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। उसके बाद फिर इसी टोले के जोगी यादव का आगन के घर में बंधा लगभग 15000 रूपए का दो खस्सी का अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था
    वही जानकीनगर थाना अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर तिलक में चोरी होने की घटना के मामले की जानकारी मिली है।आवेदन प्राप्त होते ही मामले की जांच पड़ताल किया जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।