• Others
  • चौसा में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    मधेपुरा ब्यूरो/दुर्गा पूजा के शुभअवसर पर जिले के सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा के कार्यकर्ताओं ने आज सबसे गन्दे मार्ग चौसा बस पड़ाव से बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर झाडू लगाकर सफाई अभियान चलाया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया। साथ ही सड़क पर जमे कचरे को उठाकर गड्ढे


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा ब्यूरो/दुर्गा पूजा के शुभअवसर पर जिले के सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा के कार्यकर्ताओं ने आज सबसे गन्दे मार्ग चौसा बस पड़ाव से बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर झाडू लगाकर सफाई अभियान चलाया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया। साथ ही सड़क पर जमे कचरे को उठाकर गड्ढे में डाला।इससे सड़क बिल्कुल साफ एवं सुंदर हो गया।


    इस बाबत स्वच्छता सेवा प्रमुख राजकुमार जायसवाल ने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुए हम सभी कार्यकर्ता प्रत्येक दिन झाड़ू निकाल कर सड़क की सफाई पिछले एक सप्ताह से कर रहे हैं।चौसा बस पड़ाव से बाजार जाने वाली सड़क पर अत्यंत ही कूड़ा कचरा फैला हुआ था जिसे आज हमलोगो ने साफ कर दिया है।उन्होंने कहा कि इस सड़क पर सबसे ज्यादा सुअरों द्वारा कचरा फैलाया जाता है।यहाँ चौबीसों घण्टे सुअर विचरण करते हैं जो गलत है।उन्होंने प्रशासन से इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

    संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी जी ने कहा कि हम सभी अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखेंगे तथा सभी लोगों को अपने अगल बगल साफ रखने के लिए प्रेरित करेंगे तभी महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना साकार हो पाएगा।
    समाजसेवी अशोक कुमार ने कहा कि संघ के कार्यकर्ता प्रत्येक दिन अलग अलग मुहल्लों में जाकर लोगों को साफ सफाई हेतु जागरूक कर रही है। लोग जागरूक होकर सफाई कार्यों में सहयोग करेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि शहर के लोग सफाई के प्रति जागरूक हो एवं कचरे को जहां-तहां नहीं फेंक कर इसके लिए डस्टबिन का प्रयोग करेंगे। जिस शहर स्वच्छ और सुंदर दिखेगा।
    स्वच्छता अभियान में संघ के सचिव संजय कुमार सुमन, अधिवक्ता विनोद आजाद,शिक्षक जवाहर चौधरी, केशव कुमार,ब्यास कुमार,मंगल कुमार,मनोज कुमार,अमरज्योति कुमार,चन्द्रकिशोर मंडल,बाबुल कुमार,आशिफ आलम,आशीष कुमार जायसवाल समेत दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together