• Desh Duniya
  • आक्रोश मार्च निकाल पीएम का पुतला जलाया

    मधेपुरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कार्यालय से आक्रोश मार्च निकालकर बीपी मंडल चौक पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। इसका नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। वह सिर्फ नफरत फैलाने और देश के संस्थानों को बेचने का काम कर


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कार्यालय से आक्रोश मार्च निकालकर बीपी मंडल चौक पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। इसका नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह यादव ने किया।

    उन्होंने कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। वह सिर्फ नफरत फैलाने और देश के संस्थानों को बेचने का काम कर रही है। इस मुद्दे को जब हमारे नेता राहुल गांधी संसद और सड़क पर उठाते हैं तो भाजपा के लोगों को मिर्ची लग जाती है। इसलिए भाजपा के नेता राहुल गांधी के बारे में बोलते हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल भाजपा डर गई है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर हुए सर्वे को देखकर मोदी जी अपने भाषण में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी ने जो पैगाम दिया, उसे देशवासी आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।

    जिलाध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री मोदी कभी भी महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बात नहीं करते हैं। विपक्ष के जो नेता उनके विरोध में आवाज उठाते हैं उनको ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स में फंसाने का काम कर रहे हैं। देश की जनता सब समझ चुकी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देगी।

    आक्रोश मार्च में कामेश्वर सिंह, शत्रुघन भगत, निशांत यादव, ज्वाला सिंह यादव, जैनुलाबुद्दीन, सूरज नारायण राम, खोखा सिंह, कामेश्वर यादव, त्रिभुवन पासवान, मो. अब्दुल्ला, जितेश साह, डॉ. आदिल, निरंजन झा, अमरदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, नवीन कुमार, मो. सलीम, राजा कुमार, मो. मुस्ताक, मोहन वर्मा, पिंकी कुमारी, रमेश यादव, शाहनवाज आलम, अंगद यादव, तनवीर आलम, मोहन वर्मा, संजीव कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।