• Politics
  • निशांत उर्जावान हैं : युगेश कुशवाहा |

    मधेपुरा / बबलू कुमार/ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा प्रावस में मधेपुरा पहुंचे जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव युगेश कुशवाहा ने मधेपुरा में पत्रकारों से वार्ता कि इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को विकास पुरुष और निशांत को उर्जावान नौजवान बताया | उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपने लगभग 21 वर्षों के कार्यकाल में


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा / बबलू कुमार/ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा प्रावस में मधेपुरा पहुंचे जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव युगेश कुशवाहा ने मधेपुरा में पत्रकारों से वार्ता कि इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को विकास पुरुष और निशांत को उर्जावान नौजवान बताया | उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपने लगभग 21 वर्षों के कार्यकाल में बिहार में ऐतिहासिक विकास कार्य किये है, उनके विकास कार्यों की चर्चा सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी होती हैं | उन्होंने अपने सोशल इंजीनियरिंग से समाज के हर तबके तक न्याय और विकास को पहुँचाया है | आम जनता से मिलने-जुलने का उनका अपना एक तरीका रहा हैं | अब जब वे दिल्ली की राजनीत में जा रहे हैं तो बिहार की जनता निशांत में अपना राजनितिक भविष्य देख रही है | बहुत जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री के सुपुत्र निशांत कुमार भी बिहार की जनता से मिलाने के लिए यात्रा शुरू करने वाले हैं | वे पूरे बिहार के आम जनता से मिलाना चाहते हैं और अपने पिता के कार्यों को देख कर उसे आगे बढ़ाना चाहते हैं | पिता की तरह ही वे युवा इंजिनियर हैं और राजनीति में उनकी इंट्री कर चुके है, बिहार की आम जनता भी अपने इस भविष्य के राजनेता को देखने के लिए पलक बिछाए है | नीतीश के बाद बिहार के भविष्य पर पत्रकारों के सवाल के जबाब में श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है और एनडीए की सरकार रहेगी |

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    0 0 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    0 Comments
    Most Voted
    Newest Oldest
    Inline Feedbacks
    View all comments
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x