Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/kositimes/web/kositimes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
कार्यपालक सहायकों की बैठक, आंदोलन की दी चेतावनी। - Kosi Times
  • Desh Duniya
  • कार्यपालक सहायकों की बैठक, आंदोलन की दी चेतावनी।

    बबलू कुमार /मधेपुरा सरकार द्वारा कार्यपालक सहायक, आईटी सहायक और आईटी मैनेजर के साथ किए जा रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर मधेपुरा में कार्यपालक सहायक सेवा संघ के द्वारा वेद व्यास कॉलेज के प्रांगण में आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार ने किया जबकि संचालन आशीष कुमार ने किया। बैठक में


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    बबलू कुमार /मधेपुरा सरकार द्वारा कार्यपालक सहायक, आईटी सहायक और आईटी मैनेजर के साथ किए जा रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर मधेपुरा में कार्यपालक सहायक सेवा संघ के द्वारा वेद व्यास कॉलेज के प्रांगण में आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार ने किया जबकि संचालन आशीष कुमार ने किया।

    बैठक को संबोधित करते नेता।

    बैठक में कार्यपालक सहायकों ने अपने वेतन और मानदेय वृद्धि के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यपालक सहायकों ने आरोप लगाया कि सरकार चुनावी साल में संविदा पर काम करने वाले लगभग सभी कर्मियों के वेतन में डेढ़ से दो गुनी की वृद्धि की है। लेकिन बिहार के सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों के वेतन में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। यह दर्शाता है कि सरकार के सभी जन कल्याणकारी कामों को आगे बढ़ाने वाले, इसका लाभ जनता तक पहुंचने वाले, कार्यपालक सहायकों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। कार्यपालक सहायकों ने अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर आने वाले समय में जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्यपालक संघ के संयुक्त सचिव चंदन कुमार ने बताया कि आज की बैठक में करीब 70 – 80 साथियों ने भाग लिया है । हम लोगों ने निर्णय लिया है कि राज्य केंद्र के निर्देश के बाद आने वाले समय में आंदोलन को तेज किया जाएगा।

    बैठक में शामिल लोग।

    हमारी मुख्य मांगे निम्न लिखित हैं

    1. बिहार सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में संविदा/दैनिक भोगी पर कार्यरत कर्मियों को दी गई राज्य कर्मी की दर्जा एवं वेतनमान के तर्ज पर कार्यपालक सहायकों के सेवा संवर्ग का गठन कर स्थायीकरण करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा एवं वेतनमान दिया जाय
    2. कार्यपालक सहायकों के पद की योग्यता/अहर्ता मैट्रिक से उन्नयन कर इंटरमीडिएट किया जाय।
    3. ई०पी०एफ० का आच्छादन नियुक्ति की तिथि से करने का आदेश जारी किया जाय।
    4. हटाये गये कार्यपालक सहायकों का समायोजन सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना का संकल्प ज्ञापांक :-1003, दिनांक: 22.01.2021 में निहित्त निदेश के आलोक में करने का पत्र जारी किया जाय।
    5. आकस्मिक निधन का उपादान कम-से-कम मो० 40.00 (चालीस) लाख किया जाय
    6. पूर्व के हड़ताल अवधि को देय अवकाश में समायोजित करते हुए उक्त अवधि का मानदेय भुगतान हेतु पत्र जारी किया जाय जैसा कि वर्तमान में राजस्व कर्मचारियों हेतु राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना का पत्रांक-4/क्षे० स्था० विविध (कर्म0संघ) 03-19/2022-357-(4)/रा०, पटना, दिनांक 06.06.2025 के अनुरूप पत्र जारी किया गया है।
    7. सभी कार्यरत कार्यपालक सहायकों को चिकित्सीय लाभ से आच्छादित करने का पत्र जारी किया जाय।
    8. सेवाकाल में मृत्यु के उपरान्त 36 माह का एकमुस्त वेतन/मानदेय का एकमुश्त भुगतान किया जाय।
    9. सेवा के दौरान कई कार्यपालक सहायक की अकाल मृत्यु दुर्घटना/गंभीर बीमारी/आपराधिक बारदात के दौरान हो गई है। असमायिक मृत्यु के कारण उनके आश्रितों को दर-दर की ठोकरें खाना पड़ रहा हैं। आश्रितों को जीवन-यापन मुश्किल हो गया है। मृतक के निकटतम आश्रित को नौकरी देने की कृपा की जाय ताकि परिवार का जीवन-यापन हो सके।
    10. अभ्यावेदन के आलोक में अंतर जिला स्थानान्तरण की व्यवस्था की जाय।
    बैठक में मुख्य रूप से मनीष कुमार, अमरदीप कुमार, आशीष कुमार, राजू सरदार, आशा कुमारी, सुनील कुमार, विपिन कुमार, मिथिलेश कुमार,निशा कुमारी,सतीश कुमार, रंजीत कुमार, सोनू कुमार झा,रतन कुमार, कैलाश कुमार, अमरेश कुमार,गजेंद्र कुमार,पल्लवी कुमारी,संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।