• Investigation
  • मधेपुरा : रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, लोगों ने जताया ह,त्या की आशंका

    मधेपुरा/सदर थाना क्षेत्र के चकला चौक स्थित रेलवे फैक्ट्री के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश बरामद हुई है। रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश बरामद होने की खबर जंगल में लगी आग की तरह चारों ओर इलाके में फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलोग सुबह जब इधर टहलने निकले तो देखे


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/सदर थाना क्षेत्र के चकला चौक स्थित रेलवे फैक्ट्री के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश बरामद हुई है। रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश बरामद होने की खबर जंगल में लगी आग की तरह चारों ओर इलाके में फैल गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलोग सुबह जब इधर टहलने निकले तो देखे कि यहां पर एक शव पड़ा हुआ है जबकि बगल के खेत के पास भी खून का धब्बा है ऐसे में इसकी मौत ट्रेन से कटकर नहीं हुई बल्कि इसकी किसी ने हत्या कर शव को ट्रेन के पटरी के उपर रख दिया ताकि ये हत्या ना लगे।युवक की पहचान साहुगढ़ पंचायत के गणेशपुर स्थान निवासी तेजो मंडल के करीब 26 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार मंडल के रूप में की गई है।

    परिजनों को घंटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी  सदर थाना और रेलवे पुलिस को दी गई। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची रेल पुलिस और सदर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।