Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/kositimes/web/kositimes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दो बाइक की टक्कर में कांवरिया की मौत, चार घायल - Kosi Times
  • Desh Duniya
  • दो बाइक की टक्कर में कांवरिया की मौत, चार घायल

    ग्वालपाड़ा,मधेपुरा। अरार थाना क्षेत्र के काली स्थान धर्मकांटा के पास एनएच 106 पर दो बाइक की टक्कर में एक कांवरिया की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य युवक घायल हुए हैं। घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे की है। मृतक की पहचान चौसा थाना क्षत्र के अरसंडी निवासी गुड्डू कुमार(32 साल) के रूप में


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    ग्वालपाड़ा,मधेपुरा। अरार थाना क्षेत्र के काली स्थान धर्मकांटा के पास एनएच 106 पर दो बाइक की टक्कर में एक कांवरिया की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य युवक घायल हुए हैं। घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे की है। मृतक की पहचान चौसा थाना क्षत्र के अरसंडी निवासी गुड्डू कुमार(32 साल) के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि चौसा अरसंडी के संतोष यादव का लड़का छांगरू कुमार (21 साल) विंदेश्वरी यादव का लड़का दिलखुश कुमार (18 साल) और गुडडू कुमार बाइक से भागलपुर जिले के महादेव घाट से गंगाजल लेकर बाबा सिंहेश्वर नाथ को जलाभिषेक करने जा रहे थे। धर्मकांटा के पास एनएच 106 पर विपरीत दिशा से आ रहे लालपुर सुंदर पट्टी के गुलशन कुमार (23 साल) और मनीष कुमार (25 साल) की बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांचों युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गए। उधर से गुजर रहे कुछ लोग और गश्ती कर रही पुलिस सभी घायलों को को सीएचसी ले आई। वहां डॉक्टर ने गुड्डू कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    अरार थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि गुड्डू कुमार के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।