• Investigation
  • जॉप छात्र नेता अभिषेक कुमार सिंह हत्या कांड का प्रशासन ने किया खुलासा

    उदाकिशुनगंज प्रतिनिधि/उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुरैनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बघरा चिमनी के सामने एसएच 58 पर 20 जनवरी को हुए चौसा प्रखंड जाप छात्र अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा हो गया है। हत्याकांड का खुलासा रविवार को एसपी राजेश कुमार ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस कार्यालय में किया। इस हत्याकांड के मुख्य


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    उदाकिशुनगंज प्रतिनिधि/उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुरैनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बघरा चिमनी के सामने एसएच 58 पर 20 जनवरी को हुए चौसा प्रखंड जाप छात्र अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा हो गया है। हत्याकांड का खुलासा रविवार को एसपी राजेश कुमार ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस कार्यालय में किया। इस हत्याकांड के मुख्य अपराधी उत्तम सिंह और अप्राथमिकी अपराधी अमर यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार उत्तम सिंह पिता शैलेन्द्र सिंह उर्फ शिलो सिंह भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला के कदवा ओपी अंतर्गत पंछगछिया टोला का रहने वाला है। वहीं दूसरे बदमाश अमर यादव पिता लक्ष्मी यादव उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लश्करी गांव का रहने वाला है।

    मृतक जाप छात्र अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह(फाइल फोटो)

    घटना का खुलासा करते हुए एसपी राजेश कुमार ने बताया कि शादीशुदा प्रेमिका को पाने के लिए सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में पागल होकर प्रेमिका के पति अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू सिंह की 20 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूर्व में प्राथमिकी अभियुक्त उत्तम सिंह उर्फ उमेश सिंह मृतक अभिषेक सिंह के भटगामा स्थित घर पर गैरेज चलाता था। इसी क्रम में उत्तम सिंह एवं मृतक अभिषेक सिंह की पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग हो गया एवं उत्तम सिंह उर्फ उमेश सिंह उसकी पत्नी को लेकर भाग गया ।कुछ दिनों बाद सामाजिक दबाव के उपरांत उत्तम सिंह उसकी पत्नी को लेकर वापस अभिषेक सिंह के पास भेज दिया। इसके उपरांत भी उत्तम सिंह मृतक अभिषेक सिंह की पत्नी के प्रति चाहत कम नहीं हुई थी। उत्तम के दिमाग में बैठ रहा था कि अभिषेक के रहते उनकी पत्नी से शादी करना संभव नहीं है। अभिषेक की हत्या की योजना उसी समय से बनाने शुरू कर दी गई थी।इसी क्रम में अभिषेक सिंह को रास्ते से हटाने के लिए बीते 2 जनवरी 2022 को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अभिषेक सिंह पर गोली चलाई गई थी। पर गोली अभिषेक सिंह के मित्र को लगी थी ।जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए थे। प्रेम में बाधा न हो इस वजह अभिषेक की हत्या के फिराक में हमेशा लगा रहा। मौका पाकर उत्तम ने हत्या के लिए दो बदमाशों को हायर किया। एक 35 हजार और दुसरे को 20 हजार रूपये देकर घटना करने के लिए तैयार किया। वे लोग भी तैयार हो गए। घटना के दिन भटगामा मोड़ पर उत्तम सिंह ने दोनों को बाइक पर बैठाकर भटगामा मोड़ पर अभिषेक सिंह का इंतजार करने लगे अभिषेक सिंह आए दिन पुरैनी के तरफ आया जाया करते थे।उस दिन जैसे ही अभिषेक सिंह वहां से गुजरे यह लोग उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पुरैनी थाना क्षेत्र आने पर एक सुनसान जगह पर ओवरटेक कर अभिषेक सिंह के गाड़ी को रोक दिया। पीछे बैठा अमर यादव ने गोली मार दी।वह लड़खड़ा कर गिर पड़े। फिर तीनों ने उतर कर उसे फिर से गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से भाग गए।

    पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया मामला

    एसपी राजेश कुमार ने बताया कि जाप छात्र नेता अभिषेक सिंह की हत्या को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्त्व में एक टीम गठित की। जिसमें सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद सिंह, उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयप्रकाश चौधरी, चौसा थानाध्यक्ष किशोर कुमार, बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार, पुरैनी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सिपाही अर्जुन ओझा, धीरेन्द्र कुमार, प्रभात कुमार टेक्निकल सेल मधेपुरा को शामिल किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में तत्परता से कार्य करते हुए टेक्निकल सेल के सहयोग से मामला के नामजद आरोपित उत्तम सिंह उर्फ उमेश सिंह पिता शलेन्द्र सिंह उर्फ शिलो सिंह एवं अप्राथमिकी अभियुक्त अमर यादव पिता लक्ष्मी यादव स लश्करी थाना-उदाकिशुनगंज, जिला मधेपुरा को पूरैनी से गिरफ्तार किया गया।

    घटना में चार नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी

    मृतक की मां आशा देवी के आवेदन के आधार पर उत्तम सिंह उर्फ उमेश सिंह, विदेश सिंह, शैलेंद्र सिंह सभी भागलपुर जिले के कदवा ओपी पंचगछिया टोला निवासी एवं उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के जदयू के कद्दावर नेत्री के पति बिजली सिंह एवं अन्य के विरुद्ध पुरैनी थाना कांड संख्या 13/2023 दर्ज किया गया है।

    घटना का रीक्रिएट कराया गया

    डीएसपी सतीश कुमार ने अभिषेक कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह हत्याकांड के मुख्य गिरफ्तार अपराधी उत्तम सिंह को लेकर घटना का रीक्रिएट कराया गया। प्रशासन की टीम ने उत्तम सिंह को भटगामा ले गया जहां उत्तम सिंह ने बताया कि भटगामा मोड़ पर हम लोग अभिषेक सिंह का इंतजार कर रहे थे।जैसे ही अभिषेक सिंह बाइक से पुरैनी की तरफ निकला हम लोग उसका पीछा किए। कलासन में पान खाने के लिए रुका तो हम लोग कुछ दूरी पर अपनी गाड़ी रोक ली। जैसे ही वह वहां से आगे बढ़े तो बघरा चिमनी के सामने एसएच 58 पर सुनसान देखकर ओवरटेक कर उसके गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी को ले गया। मेरे गाड़ी पर पीछे बैठे अमर ने उस पर एक गोली चलाई।गोली उसको जैसे ही लगा हुआ सड़क के नीचे खेत में गिर गया और हम आगे बढ़ा करके गाड़ी रोक दिए। हम गाड़ी पर बैठे हुए थे। फिर एक गोली मारा उसके कनपटी में लगा। जब हम लोग देख लिया कि वह मर गया तो वह दोनों मेरे गाड़ी पर आए, पीछे बैठा और हम यहां से आगे भाग गए खगड़िया के तरफ। फिर उसने पुरैनी एसएच 58 पर वे रोड दिखाई। जिस रोड से वे लोग खगड़िया के तरफ भागे थे। कुछ दूर जाने पर दोनों को गाड़ी से उतार दिए फिर हम सीधे पटना निकल गए।

    आपराधिक इतिहास

    एसपी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों का पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है। इन अपराधियों के खिलाफ चौसा थाना में दिनांक 06.01.22 को धारा 307, 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट , पुरैनी थाना में दिनांक 22.01.23 को धारा 302, 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट, पुरनी थाना में दिनांक 28.01.23 को धारा-25 (1-दी) ए 26 ,35 आर्म्स एक्ट के तहत पूर्व से मामला दर्ज है। इसके अलावा अन्य जगहों से अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।