• Desh Duniya
  • जनता दरबार का हुआ आयोजन

    मो० मुजाहिद आलम/कुमारखंड, मधेपुरा/ कुमारखंड थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन थाना अध्यक्ष गोपेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जनता दरबार में मौजूद राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार, राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार बी, अभिमन्यु कुमार गुप्ता ने जमीन से संबंधित आए फरियादियों के कागजात का बारीकी से अवलोकन किया। जमीन


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मो० मुजाहिद आलम/कुमारखंड, मधेपुरा/ कुमारखंड थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन थाना अध्यक्ष गोपेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जनता दरबार में मौजूद राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार, राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार बी, अभिमन्यु कुमार गुप्ता ने जमीन से संबंधित आए फरियादियों के कागजात का बारीकी से अवलोकन किया। जमीन से संबंधित तीन मामले में दोनों पक्ष के फरियादियों ने अपना अपना कागजात पेश किया राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार ने बारीकी से कागजात का अवलोकन कर एक मामले का निष्पादन किया।

    थाना अध्यक्ष गोपेंद्र प्रसाद सिंह ने दो फरियादी को जमीन से संबंधित मामले में राजस्व कर्मचारी को अगले जनता दरबार में आने के लिए सूचना निर्गत करने का निर्देश दिया। मौके पर थाना अध्यक्ष गोपेंद्र प्रसाद सिंह, राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार, राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार बी, राजस्व कर्मचारी अभिमन्यु कुमार गुप्ता, पीएलबी जितेंद्र कुमार, पीएलबी कृष्ण कुमार समेत अन्य फरियादी जनता दरबार में मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।