• Others
  • गांधी पुस्तकालय चौसा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वी बलिदान दिवस आयोजित

    चौसा, मधेपुरा/ गांधी पुस्तकालय चौसा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वी बलिदान दिवस के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित कर उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई l बाबा विशु राउत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो उत्तम कुमार ने कहा कि गांधी का सत्य और अहिंसा का मंत्र समाज उपयोगी


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    चौसा, मधेपुरा/ गांधी पुस्तकालय चौसा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वी बलिदान दिवस के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित कर उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई l

    बाबा विशु राउत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो उत्तम कुमार ने कहा कि गांधी का सत्य और अहिंसा का मंत्र समाज उपयोगी और गांधी जी का जीवन ही एक संदेश है l गांधी पुस्तकालय के पूर्व सचिव प्रो विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि गांधी का विचार आज भी प्रसांगिक है l गांधी विचारधारा से जुड़े लोगों द्वारा गांधी के प्रिय भजन गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी l

    साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने कहा कि महात्मा गांधी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार आज भी हमें आगे बढ़ने और कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देता हैं। हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
    पुस्तकालय के सचिव विनोद आजाद ने कहा कि मोहनदास करमचंद गांधी ने राजनीति में कभी कोई बड़ा पद भले ही हासिल नहीं किया हो लेकिन अपने कार्यों की बदौलत वे साधारण से नागरिक होते हुए भी महात्मा गांधी बन गए और आज राष्ट्रपिता के रूप में जाने जाते हैं।
    मौके पर पुस्तकालय के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया श्रवण कुमार पासवान,मुखिया प्रतिनिधि इमदाद आलम, श्रीकांत मेहता, आरिफ आलम,अनिल कुमार पोद्दार, जयप्रकाश मेहता, परमानंद मंडल, राहुल कुमार यादव, आशीष कुमार जॉन, मृत्युंजय कुमार भगत,राजकुमार अग्रवाल, साईं इस्लाम आदि मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together