• Bihar
  • दिल्ली पुलिस ने राघोपुर से युवक को किया गिरफ्तार

    सुपौल/ दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने राघोपुर थाना पुलिस की मदद से गुरुवार को पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा चौक से दिल्ली नारकोटिक्स थाना में दर्ज कांड संख्या 294/24 के प्राथमिक अभियुक्त राघोपुर थाना क्षेत्र के सतकोदरिया रवि कुमार को गिरफ्तार किया जिसे सुपौल न्यायालय में प्रस्तुत आरोपी का मेडिकल चेकअप कराया। राघोपुर थानाध्यक्ष


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    सुपौल/ दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने राघोपुर थाना पुलिस की मदद से गुरुवार को पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा चौक से दिल्ली नारकोटिक्स थाना में दर्ज कांड संख्या 294/24 के प्राथमिक अभियुक्त राघोपुर थाना क्षेत्र के सतकोदरिया रवि कुमार को गिरफ्तार किया जिसे सुपौल न्यायालय में प्रस्तुत आरोपी का मेडिकल चेकअप कराया। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि दिल्ली नारकोटिक्स थाना की स्पेशल पुलिस एसआई सोनू चौहान अपने टीम के साथ बुधवार की रात राघोपुर पहुंची । उन्होंने ने बताया कि थाना क्षेत्र के सतकोदरिया निवासी दिल्ली में रहकर गांजा सहित अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त है। दिल्ली में पुलिस की दबिश बढ़ी तो आरोपी भागकर अपने घर आ गया था। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तारी किया गया है जिसे पुलिस अपने साथ दिल्ली ले गयी ।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।