• Bihar
  • सिटी रिक्शा चालक की मौत

    सुपौल/ सदर थाना क्षेत्र के सुपौल सहरसा रोड पर मंगलवार की देर शाम कर्णपुर काली मंदिर के समीप सिटी रिक्शा सड़क के किनारे पलटी हुई थी। रिक्शा पलटा देख राहगीरों ने जख्मी हुए चालक को आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक प्रथमिक उपचार कर चालक की स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    सुपौल/ सदर थाना क्षेत्र के सुपौल सहरसा रोड पर मंगलवार की देर शाम कर्णपुर काली मंदिर के समीप सिटी रिक्शा सड़क के किनारे पलटी हुई थी। रिक्शा पलटा देख राहगीरों ने जख्मी हुए चालक को आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक प्रथमिक उपचार कर चालक की स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों द्वरा जख्मी चालक को जैसे ही पटना ले जाने के लिए एम्बुलेंस में रखा उनकी मौत हो गयी ।मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी सुनील कुमार झा के रूप में हुई। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई ।

    मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के रिश्तेदार रूद्रानंद झा ने बताया कि उनका साला मृतक सुनील कुमार झा रोज की तरह रिक्शा चलाकर सुपौल से अपने घर बलहा जा रहे थे। रिक्शा सड़क के गड्ढा में कैसे पलटी यह जानकारी किसी को नही है. उन्होंने ने बताया घर मे वह अकेला कमाने वला था अपने पीछे 3 बेटी व एक बेटा है । इस घटना से आसपास के लोग मर्माहत हैं। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्यवाही की जाएगी.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।