Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/kositimes/web/kositimes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
किसान मेला सह प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसान को दिया गया प्रशस्ति पत्र - Kosi Times
  • Impact
  • किसान मेला सह प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसान को दिया गया प्रशस्ति पत्र

    अररिया | किसानों से मोटे अनाज उत्पादन पर बल देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए मोटा अनाज उपयोग करने की आवश्यकता है।मोटे अनाज ज्वार, बाजरा,मक्का की रोटी खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।जबकि गेहूं का रोटी डाइबिटीज को आमंत्रण देती है।उन्होंने


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अररिया | किसानों से मोटे अनाज उत्पादन पर बल देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए मोटा अनाज उपयोग करने की आवश्यकता है।मोटे अनाज ज्वार, बाजरा,मक्का की रोटी खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।जबकि गेहूं का रोटी डाइबिटीज को आमंत्रण देती है।उन्होंने मौसम अनुकूल खेती के लिए रसायनिक उर्वरक व कीटनाशी दवाओं का प्रयोग कम करना करने के लिए किसानों से अपील किया।

    उन्होंने किसानों को बताया कि हमलोग जितना अधिक मोटे अनाज का उपयोग करेंगे उतना ही बीमारी से दूर रहेंगे।इसलिए लोगों को डाइबीटिज से बचने और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक मात्र उपाय मोटे अनाज का उपयोग करना है।उन्होंने बताया कि किसान बिना मिट्टी की जांच कराएं ही खेत में रसायनिक उर्वरक प्रयोग करते हैं।जिसका दुष्प्रभाव किसान व अन्य लोगों के सेहत पर पड़ता है।इसलिए किसानों को खेती की मिट्टी जांच कराने के बाद ही आवश्यकता के अनुसार खेत में रसायनिक उर्वरक डालना चाहिए।

    कृषि मेला सह प्रदर्शनी लगाने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : जिला कृषि कार्यालय परिसर में दो दिवसीय किसान मेला में प्रदर्शनी लगाने वाले प्रगतिशील किसानों को जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।जिसमें मत्स्य पालन के क्षेत्र में बरदाहा के सुरेश कुमार, भवेश कुमार,नगर परिषद अररिया के मो निसार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।जबकि उद्यान के क्षेत्र में रानीगंज बरबन्ना के घोलटू ऋषिदेव,सिकटी प्रखंड के ठेंगापुर निवासी मायानन्द मंडल, डेढुआ के अशोक सिंह व कृषि के क्षेत्र में अररिया प्रखंड जमुआ के राजेश झा,रानीगंज भोड़हा के जगदीश यादव,पलासी प्रखंड भीखा के हर्षवर्धन ठाकुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।