Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/kositimes/web/kositimes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
वार्षिक महोत्सव में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे दिखाएंगे जौहर - Kosi Times
  • Desh Duniya
  • वार्षिक महोत्सव में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे दिखाएंगे जौहर

    मधेपुरा/ ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल सिंहेश्वर में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार से वार्षिक खेलकूद से हो रही है। इस संबंध में गुरुवार को ग्रीनफील्ड स्कूल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि महोत्सव 22 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार और शनिवार को


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल सिंहेश्वर में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार से वार्षिक खेलकूद से हो रही है।

    इस संबंध में गुरुवार को ग्रीनफील्ड स्कूल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि महोत्सव 22 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

    शुक्रवार और शनिवार को वार्षिक खेल कूद का आयोजन किया जाएगा। वहीं 28 दिसंबर को विद्यालय में साइंस एग्जीबिशन और आर्ट क्राफ्ट एग्जिबिशन का भी आयोजन किया जाएगा। 30 दिसंबर को स्कूल में वार्षिक उत्सव होगा।
    वार्षिक खेलकूद में सभी तरह की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट सहित ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, खो-खो, बैडमिंटन कबड्डी सहित पचास से अधिक गेम्स होंगे।

    आर्ट क्राफ्ट एग्जिबिशन और साइंस एग्जीबिशन में बच्चे साइंस के मॉडल बनकर दिखाएंगे। आर्ट क्राफ्ट एग्जीबिशन में हाथ से बने और बेकार वस्तु से बने बहुत ही बेहतरीन नमूने प्रदर्शित किए जाएंगे। यह फेस्टिवल बहुत ही मनोरंजक होने वाला है। इन प्रतियोगिताओं से बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। बच्चे को अपनी क्षमताओं का पता चलता है। उनकी अभिरुचि सामने आती है और उनके व्यक्तित्व का विकास होता है।

    इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल के. कृष्णमूर्ति सहित निर्देशक रूपेश कुमार और कुंदन कुमार मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।