“बिहार के दो लालों ने एशियन मंच पर लहराया तिरंगा, बिहार का मधेपुरा बना राष्ट्रीय गौरव का केंद्र”
मधेपुरा के विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स अकादमी से जुड़े दो उभरते सितारे—सुभाष कुमार और नरेश कुमार—ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Hand-to-Hand Fighting Sport में भारत का प्रतिनिधित्व किया और थाईलैंड के पटाया शहर में 14–15 नवंबर को आयोजित Hand-to-Hand Open Asian Games में शानदार प्रदर्शन कर देश का परचम ऊंचा कर दिया।
