कोसी टाइम्स की पत्रकारिता पर हथौड़ा : खबर जारी करने के बाद केस मुकदमा सहित रेस्टोरेंट को करवाया बंद
स्मैक तस्करों से परेशान ग्रामीणों की आवाज को बुलंद करने पर मामले की जांच कराकर दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई करने के बजाए कोसी टाइम्स के पत्रकारों पर ही भ्रामक खबर चलाने का आरोप लगाकर मधेपुरा साइबर थाना में केस दर्ज करा दिया गया। इससे भी जी नहीं भरा तो पुरैनी निवासी पत्रकार अफजल राज के एक पुराने वीडियो को दरभंगा/मधुबनी के फेसबुक संचालक से वायरल कराकर केस में जोड़ दिया गया, ताकि केस भारी भरकम हो जाए।
