• Investigation
  • पुण्यतिथि पर याद किए गए अशोक कुमार गरजू

    राजीव कुमार/गम्हरिया,मधेपुरा/ प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के सभागार में गुरुवार को स्मृतिशेष जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ गरजू के द्वितीय पुण्यतिथि पर जदयू कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस बाबत जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि सह किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रामा शंकर


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    राजीव कुमार/गम्हरिया,मधेपुरा/ प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के सभागार में गुरुवार को स्मृतिशेष जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ गरजू के द्वितीय पुण्यतिथि पर जदयू कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

    इस बाबत जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि सह किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रामा शंकर झा उर्फ पप्पू ने बताया कि स्मृति शेष अशोक बाबू एक सामाजिक एवं लोकप्रिय व्यक्ति थे। उन्होंने बताया कि वो 5 वर्षों तक चिकनी पंचायत के समिति पद को भी सुशोभित किया । समाज में खेल,एवं राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर युवाओं एवं बुजुर्गों के चहेते बने ।इनके लोकप्रियता को देखकर अपराधियों ने 11 अगस्त 2020 को गोली मारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू जिलाध्यक्ष गुड्डी देवी, मुखिया इंजीनियर प्रभास यादव ,जदयू नेता सुधीर यादव, सांसद प्रतिनिधि सह किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रमाशंकर झा उर्फ पप्पू, मुखिया दीप नारायण यादव, उप मुखिया अमलेंदु झा, संजय यादव रामानंद सिंह प्रशांत मेहता, संतोष यादव, अरुण मेहता ,सन्नी यादव, अमरेंद्र यादव, विष्णु देव चौधरी सहित कई जदयू के नेता कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।