चौसा,मधेपुरा/कुमार साजन/ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को चौसा प्रखंड प्रशासन एवं जीविका दीदियों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में सत्तारूढ़ दल के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे जोश और उमंग के साथ देशप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए तथा आम लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। रैली में जीविका दीदियों की बड़ी संख्या में उत्साहपूर्ण भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। तिरंगा हाथों में लेकर चल रहीं जीविका दीदियों के उत्साह से पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया।
बीडीओ सरीना आजाद ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने प्रखंडवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने की अपील की।सीओ उदयकांत मिश्रा ने कहा कि लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखने की अपील की।
बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को प्रदर्शित करने का अवसर है। चौसा के लोगों में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि यहां के लोग राष्ट्रभक्ति की भावना से पूरी तरह जुड़े हुए हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। जीविका बीपीएम चंद्र मोहन पासवान ने कहा कि चौसा से यह संदेश पूरे प्रखंड और समाज तक पहुंचना चाहिए कि यहां के लोग तिरंगा महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और देश के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से चल रहे तिरंगा महोत्सव में आम लोगों से भी उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।
रैली के दौरान थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज प्रसाद, भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह, सुबोध सिंह, यदुनंदन प्रसाद यादव, अरुण मंडल, जीविका कर्मी अनीश कुमार, राहुल कुमार, प्रिंस, पप्पू, रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। जीविका दीदियों में स्वीटी यादव, शांति सहयोगी, कल्पना कुमारी, अमृता कुमारी, संगीता कुमारी, नेहा सिंह, पूनम देवी, सोनी कुमारी सहित दर्जनों दीदियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।















No comments yet. Be the first to comment!