• Bihar
  • मधेपुरा में नशीली दवाओं के खिलाफ सघन छापेमारी, कई दवा दुकानों की जांच

    मधेपुरा: जिला मुख्यालय में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से बुधवार को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग और औषधि निरीक्षक दल द्वारा संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न दवा दुकानों एवं संदिग्ध स्थानों पर सघन जांच की गई। छापेमारी दल का नेतृत्व अधीक्षक मद्यनिषेध दुर्गेश कुमार


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा: जिला मुख्यालय में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से बुधवार को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग और औषधि निरीक्षक दल द्वारा संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न दवा दुकानों एवं संदिग्ध स्थानों पर सघन जांच की गई।

    छापेमारी दल का नेतृत्व अधीक्षक मद्यनिषेध दुर्गेश कुमार ने किया। उनके साथ निरीक्षक मद्यनिषेध बबलू कुमार, औषधि निरीक्षक राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। टीम ने कई मेडिकल दुकानों की गहन जांच करते हुए दवाओं के स्टॉक और अभिलेखों का सत्यापन किया।

    अधिकारियों ने दवा विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं की बिक्री न की जाए। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    0 0 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    0 Comments
    Most Voted
    Newest Oldest
    Inline Feedbacks
    View all comments
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x