रजनीकांत ठाकुर / उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के पिपरा करौती पंचायत में बीती रात एक युवती की संदिग्ध मौत के बाद सनसनी फ़ैल गयी | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवती की मौत के बाद परिजन आनन-फानन में शव को दाह संस्कार के लिए भागालुर स्थित गंगा घाट ले जा रहे थे | इसी क्रम में जब शव पिकप वेन से गावं से निकल कर खगरिया जिला के परवत्ता पहुंचा तो उदाकिशुनगंज थाने की पुलिस ने शव वाले पिकप को रोक कर उसे जप्त कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है | इस सम्बन्ध में शव के साथ पहुंचे युवती के परिजन और पुलिस मीडिया के सामने कुछ भी बताने से इनकार कर दिए | वही इस सम्बन्ध एसडीपीओ उदाकिशुनगंज अविनाश कुमार ने बताया कि युवती के संदिग्ध मौत के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाना की पुलिस ने दाह संस्कार के लिए जा रहे शव को परिजनों की सहमती से पोस्टमार्टम के लिए रोका है | उन्होंने कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी | वहीँ वेलेंटाइन सीजन में युवती की मौत से कई तरह की चर्चा हो रही है |