• Bihar
  • अभियान बसेरा–2 : मधेपुरा में 27 भूमिहीन परिवारों को मिला अपना आशियाना, प्रशासन की पहल से जगी नई उम्मीद

    मधेपुरा। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “अभियान बसेरा–2” के तहत मधेपुरा सदर अंचल कार्यालय में भूमिहीन परिवारों को बड़ी सौगात दी गई। इस दौरान 27 भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि पर्चा का वितरण किया गया। पर्चा वितरण का कार्य अंचलाधिकारी केशिका झा द्वारा किया गया। भूमि पर्चा प्राप्त करने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “अभियान बसेरा–2” के तहत मधेपुरा सदर अंचल कार्यालय में भूमिहीन परिवारों को बड़ी सौगात दी गई। इस दौरान 27 भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि पर्चा का वितरण किया गया। पर्चा वितरण का कार्य अंचलाधिकारी केशिका झा द्वारा किया गया।

    भूमि पर्चा प्राप्त करने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। लाभुकों का कहना था कि वर्षों से वे अपने आशियाने का सपना देख रहे थे, जो अब साकार होता नजर आ रहा है। भूमि पर्चा मिलने से न केवल उनके परिवार को स्थायित्व मिलेगा, बल्कि भविष्य को लेकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने इस पहल के लिए सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर समाजसेवी सुनील सिंह ने कहा कि अभियान बसेरा–2 गरीब और भूमिहीन परिवारों के लिए जीवन बदलने वाली योजना है। इससे न सिर्फ उन्हें आवासीय सुरक्षा मिलेगी, बल्कि समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्राप्त होगा।

    वहीं अंचलाधिकारी केशिका झा ने बताया कि अभियान बसेरा–2 का मुख्य उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि शेष पात्र भूमिहीन परिवारों के पर्चा वितरण की प्रक्रिया जारी है और जैसे ही अभिलेखों की स्वीकृति प्राप्त होगी, अन्य लाभुकों को भी चरणबद्ध तरीके से भूमि पर्चा उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    अभियान बसेरा–2 के तहत हो रहा यह पर्चा वितरण सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारने का सशक्त उदाहरण है। इससे मधेपुरा जिले के भूमिहीन परिवारों को न सिर्फ जमीन का अधिकार मिला है, बल्कि एक सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन की दिशा में मजबूत कदम भी बढ़ा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।