गम्हरिया,मधेपुरा/ थाना क्षेत्र के ईटवा जीवछपुर में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिया है।मौके से पुलिस ने 12 खोखा बारामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि इटवा जीवछपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी मगन शर्मा का पुत्र रविंद्र शर्मा 45 वर्षीय अपने दुकान बंद कर मोटरसाइकिल पर जलावन लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान बजरंगबली मंदिर के समीप कुछ अपराधियों ने गाड़ी रोक कर मृतक रविंद्र शर्मा पर अंधाधुन गोली चलाने लगा ।गोली रविंद्र शर्मा को पेट और अन्य जगह लगा जिससे वह घटनास्थल पर गिर गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक रविंद्र शर्मा बढ़ई का काम करता था। उसे दो पुत्री और एक पुत्र हैं।वही पत्नी चुन्नी देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। मृतक रविंद्र शर्मा बहुत ही अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। उसे आज तक किसी से कोई विवाद नहीं था। हालांकि इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करें।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष लव कुश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते हैं स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की जा रही है।














