मधेपुरा/ जिले में कृषि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान फसल कटाई कार्य का आज उप विकास आयुक्त, मधेपुरा द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी अधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, ACK सहित स्थानीय किसान उपस्थित रहे।
यह कटाई कार्य वैज्ञानिक विधि से निर्धारित पद्धति के अनुसार किया गया, जिसमें स्थानीय किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। फसल कटाई एवं उपज आकलन के बाद 54 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का उत्साहजनक उत्पादन (Yield Rate) प्राप्त हुआ है, जो जिले में बेहतर कृषि प्रबंधन, अनुकूल मौसम एवं किसानों के प्रयासों का परिणाम है।
उप विकास आयुक्त ने किसानों के कार्य की सराहना करते हुए बताया कि यह उत्पादन जिले के लिए उत्साहवर्धक है तथा कृषि विभाग द्वारा निरंतर तकनीकी सलाह एवं फसल प्रबंधन सहायता किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया कि वे उन्नत किस्मों, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन को अपनाकर उत्पादन वृद्धि की दिशा में कार्य करते रहें।














