• Sports
  • मधेपुरा के रितेश बने फिडे आर्बिटर, अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ने प्रदान की प्रतिष्ठित उपाधि

    मधेपुरा/ मधेपुरा जिले के लिए गौरव का क्षण है, जहां के रितेश कुमार को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा फिडे आर्बिटर (FIDE Arbiter) की प्रतिष्ठित उपाधि प्रदान की गई है। यह उपाधि उन्हें फिडे काउंसिल की तृतीय बैठक में उनके आवेदन को स्वीकृति मिलने के बाद आधिकारिक रूप से मिली। रितेश कुमार ने फिडे आर्बिटर


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ मधेपुरा जिले के लिए गौरव का क्षण है, जहां के रितेश कुमार को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा फिडे आर्बिटर (FIDE Arbiter) की प्रतिष्ठित उपाधि प्रदान की गई है। यह उपाधि उन्हें फिडे काउंसिल की तृतीय बैठक में उनके आवेदन को स्वीकृति मिलने के बाद आधिकारिक रूप से मिली।

    रितेश कुमार ने फिडे आर्बिटर बनने की निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने तीन नॉर्म्स सफलतापूर्वक पूरे किए थे। पहला नॉर्म उन्होंने अक्टूबर 2024 में सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर में आयोजित प्रथम बिरसा मुंडा मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में प्राप्त किया। इसके बाद दिसंबर 2024 में भुवनेश्वर में आयोजित 15वीं ओडिशा ओपन इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में उन्होंने दूसरा और तीसरा नॉर्म हासिल किया। साथ ही, जून 2025 में आयोजित फिडे आर्बिटर परीक्षा में सफल होकर उन्होंने अपनी योग्यता सिद्ध की।

    इस उपलब्धि के साथ रितेश कुमार मधेपुरा के पहले शतरंज निर्णायक बन गए हैं जिन्हें FIDE की अंतरराष्ट्रीय उपाधि प्राप्त हुई है। वर्तमान में वे मधेपुरा जिला शतरंज संघ में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्यरत हैं। संघ ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

    संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, सचिव अनुज कुमार यादव, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, डॉ. संतोष प्रकाश, डॉ. खुशबु प्रकाश, डॉ. ओ.पी. मुन्ना, इंजीनियर रविन्द्र यादव सहित अन्य सदस्यों ने रितेश कुमार को हार्दिक बधाई दी है और इसे जिले के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।