मधेपुरा। डीएम तरनजोत सिंह ने कृषि वर्ष 2025-26 के तहत अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग कार्य का निरीक्षण मंगलवार को किया। यह निरीक्षण सदर प्रखंड के साहुगढ़ पंचायत के गणेश स्थान राजस्व गाँव, खाता सं. 90/2 में किसान निर्मल कुमार के खेत में किया गया। निरीक्षण के दौरान 10×5 मीटर क्षेत्र से 29 किग्रा 150 ग्राम धान की उपज मिली। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 58.3 क्विंटल धान उत्पादकता का आकलन किया गया। डीएम की मौजूदगी में फसल कटनी प्रयोग कार्य पूरी पारदर्शिता और वैज्ञानिक विधि से किया गया। मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिव नारायण राउत, डीएओ रितेश कुमार रंजन, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी हिमांशु कुमार रवि, बीएओ और स्थानीय किसान उपस्थित रहे।