गम्हरिया,मधेपुरा/ पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार ने मंगलवार को पंचायत के विभिन्न सरकारी स्कूलों के शिक्षक और छात्र छात्राओं के साथ फलदार पौधा का वृक्षारोपण किया गया। पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय प्रेमलाल टोला, कमल बुधनी प्राथमिक विद्यालय बेनी मंडल टोला, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय धोबी टोला, मुसाय यादव नवसृजित प्राथमिक विद्यालय यादव मंडल टोला के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और छात्र छात्राओं के साथ फलदार पौधा का वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल विद्यालय परिसर को हरित बनाना था। बल्कि छात्राओं और स्टाफ में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता भी पैदा करना था।
प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को पेड़-पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया।पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। पैड़ पौधों से ही हमें प्राण वायु प्राप्त होती है। परंतु जिस तरह से पौधों की संख्या कम हो रही है, उसे बढ़ाने के लिए सभी को प्रयास करना होगा।















