• Bihar
  • चौसा के घोषई में भीषण सड़क हादसा, आधा दर्जन लोग घायल

    नौशाद आलम/ चौसा, मधेपुरा/ चौसा उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे पर घोषई गोठ बस्ती के बाइक के आमने-सामन भीषण टक्कर में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गया। जिसमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सड़क हादसा सोमवार की देर शाम घटी है। घटना के बाद आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    नौशाद आलम/ चौसा, मधेपुरा/ चौसा उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे पर घोषई गोठ बस्ती के बाइक के आमने-सामन भीषण टक्कर में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गया। जिसमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सड़क हादसा सोमवार की देर शाम घटी है।

    घटना के बाद आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को चौसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अवधेश साफी ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया है। पूर्णिया जिले के रघुवंशनगर थाना क्षेत्र बिहारीगंज सीमावर्ती इलाके के बथनाहा निवासी बसंती देवी उम्र 30 और उनके पति देवन शर्मा उम्र 35,सोनेलाल कुमार उम्र 20 ,चौसा पूर्वी के डबरु टोला निवासी मोहम्मद यूसुफ के पुत्र मो जोहर उम्र 30, उसी की की बहन रौनक खातून उम्र 20 साल जख्मी हो गया है।

    डॉ अवधेश साफी ने बताया कि मोहम्मद जोहर, बसंती देवी और उनके पति देवेंद्र शर्मा और सोनेलाल कुमार का स्थिति काफी क्रिटिकल है। सभी को रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा घटनास्थल से सभी घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया गया है दोनों बाईक को थाने में सुरक्षित रखकर सभी घायलों को रेफर करवा दिया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।