फारबिसगंज,अररिया | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रखंड क्षेत्र के परवाहा, हरिपुर, सैफगंज, अड़रहा ,झिरूवा पश्चिम में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ देखी गई । महिलाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी जोश देखा गया।शाम 6 बजे तक मतदान शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि फारबिसगंज की जनता ने इस बार किस पर अपना भरोसा जताया है।