• Others
  • एनडीए चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

    नौशाद आलम@कोसी टाइम्स चौसा,मधेपुरा:प्रखंड क्षेत्र के कृषि फार्म के पास शुक्रवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए एनडीए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। ‌चुनाव कार्यालय का शुभारंभ जदयू के चौसा प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने किया। ‌ कार्यालय शुभारंभ को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष व एनडीए समर्थित प्रत्याशी सह विधायक नरेंद्र नारायण


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    नौशाद आलम@कोसी टाइम्स

    चौसा,मधेपुरा:प्रखंड क्षेत्र के कृषि फार्म के पास शुक्रवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए एनडीए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। ‌चुनाव कार्यालय का शुभारंभ जदयू के चौसा प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने किया। ‌

    कार्यालय शुभारंभ को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष व एनडीए समर्थित प्रत्याशी सह विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने कहां की विधानसभा के अंतर्गत गरीब और निसहाय लोगों के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही उनकी पहली प्राथमिकता रही है। उन्होंने अपने 35 साल के कार्यकाल के दौरान की गई विभिन्न कल्याणकारी विकास योजनाओं को भी गिनाया।

    उपाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि विजय घाट में पक्का पुल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई सालों तक गुहार लगाते रहे। उन्होंने कहा कि रसलपुर धुरिया पंचायत की कलासन में आईटीआई तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण किया जा चुका है। ‌ करोड़ों की लागत से बिजली उत्पादन ग्रेड तथा अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास और चौसा प्रखंड कार्यालय का भवन तथा फुलौत में थाना की मंजूरी दिए जाने के बाद भवन निर्माण के लिए भी टेंडर की प्रक्रिया की जा चुकी है।  कार्यक्रम को पुर्व प्राचार्य नवल किशोर जयसवाल, पुर्व मुखिया सुर्य कुमार पटवे, अरुण कुमार मंडल, राणा प्रताप सिंह, बैद्यनाथ शाह, कपिल देव पासवान, शिवकुमार यादव, अबु सालेह सिद्दकी, कौशल यादव ने भी संबोधित किया।‌

    कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष सुबोध सिंह निषाद ने की। संचालन मनोज प्रसाद ने किया। मौके पर सुजीत मेहता, मनोज सिंह कुशवाहा, कुंदन कुमार बंटी, संजय कुमार संजू, सुनील सिंह, विनोद भारती, नवल यादव, गोपाल यादव, नित्तम गांधी, गोपाल यादव, यदुनंदन यादव, सुनदेशरी यादव, जयप्रकाश यादव, जीवन ज्योति, गुलाम नबी आजाद, फरीद आलम, संतोष संगम, विजय ठाकुर, नमक लाल मेहता, जागेश्वर मेहता, विनोद राय, कैलाश पासवान, संजय मुनी आदि मौजूद थें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।