• Investigation
  • मणिकांत हत्याकांड मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

    विकास कुमार, सहरसा/  बीते 12 मई को 10 वर्षीय बालक मणिकांत कुमार की हुई निर्मम हत्या मामले का सहरसा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने अपराधी राजा उर्फ राजनंदन यादव को जिले


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    विकास कुमार, सहरसा/  बीते 12 मई को 10 वर्षीय बालक मणिकांत कुमार की हुई निर्मम हत्या मामले का सहरसा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने अपराधी राजा उर्फ राजनंदन यादव को जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पुरानी रंजिश को लेकर बीते 12 मई को अपराधियों ने कनरिया थाना क्षेत्र के हसुलिया गांव में 10 वर्षीय बालक मणिकांत कुमार पिता रविन्द्र यादव की निर्मम तरीके से हत्या कर कोसी नदी किनारे फेंक दिया था। जिसके बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस दबिश के कारण दो अभियुक्त रघु यादव और व्यसनंदन यादव ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। साइबर डीएसपी अजित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में मुख्य आरोपी राजा उर्फ राजनंदन यादव के बीच विवाद हुआ था। जिससे जुड़ा मामला भी पुलिस ने दर्ज किया था तबसे राजा उर्फ राजनंदन उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहा था। उसी पुरानी विवाद के कारण अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। लेकिन सहरसा पुलिस और एस टी एफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।