• Others
  • पानी पटाने के विवाद में सेवानिवृत होमगार्ड जवान को मारी गोली, हालत गंभीर।

    सहरसा/विकास कुमार,  सौरबाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर वार्ड नं 9 में पानी पटाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोली बारीकी घटना हो गई। जिसमें एक पक्ष से सेवानिवृत होमगार्ड के जवान को गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल होमगार्ड जवान का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    सहरसा/विकास कुमार,  सौरबाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर वार्ड नं 9 में पानी पटाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोली बारीकी घटना हो गई। जिसमें एक पक्ष से सेवानिवृत होमगार्ड के जवान को गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल होमगार्ड जवान का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज गुरुवार को पानी पटाने के विवाद में सौरबाजार थानां क्षेत्र के महेशपुर वार्ड नं 9 निवासी सेवा निवृत होमगार्ड जवान सुरेन्दर यादव को सीने में दो गोली मारी गई। जिसके बाद  आनन फानन में परिजन जख्मी सुरेंद्र यादव को निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर जख्मी सेवा निवृत्त होमगार्ड जवान के भाई बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया की वर्षा का पानी सुजीत कुमार के खेत से बह गया था।उसको शंका हुआ की सुरेन्दर यादव ने ही पानी को उसके खेत से  बहा। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और सुजीत ने सुरेन्दर यादव पर गोली चला दिया ।वहीं सौरबाजार थाना अध्य्क्ष अजय पासवान ने बताया की आज सुबह सूचना मिली की महेशपुर गांव में एक व्यक्ति को गोली लगी है।घटना स्थल पर पहुंचकर जांच किया गया।जांच के दौरान पता चला की धान के खेत पटाने के विवाद में सुजीत यादव नामक युवक ने सुरेन्दर यादव को गोली मार दिया है जो जख्मी है और निजी नर्सिंग होम में भर्ती है।परिजन के द्वारा एक देशी कट्टा भी पुलिस को सुपुर्द किया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।