• Others
  • पर्यावरणविद संजय कुमार सुमन ने कहा “वृक्षों का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है।”

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड मुख्यालय में सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संघ के सचिव सह पर्यावरणविद संजय कुमार सुमन के नेतृत्व में आज शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यवसायी सुनील जायसवाल की निजी जमीन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@मधेपुरा

    जिले के चौसा प्रखंड मुख्यालय में सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संघ के सचिव सह पर्यावरणविद संजय कुमार सुमन के नेतृत्व में आज शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यवसायी सुनील जायसवाल की निजी जमीन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है। कार्यक्रम में आम,लीची,नारियल, अमरूद जैसे छायादार पौधों का रोपण किया गया।


    इस अवसर पर पर्यावरणविद संजय कुमार सुमन ने कहा कि “वृक्षों का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है।वे न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु को संतुलित रखने, भूमि कटाव रोकने और जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी सहायक है। पिछले कई सालों से मै वृक्षारोपण कार्यक्रम चला रहा हूँ।अब तक हजारों पौधे लगाए चुका हूं जो अब फल दे रहे हैं।पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि हम सभी को किसी भी महत्वपूर्ण तिथियों के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही पौधों की देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ पर्यावरण एवं जलवायु प्राप्त हो सके।

    व्यवसायी सुनील जायसवाल ने सामाजिक संस्था द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की बहुत प्रशंसा करते हुए कहा कि सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ लगातार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहा है जो काबिलेतारीफ है।
    उन्होंने कहा कि पेंड अवश्य लगाना चाहिए। इससे वातावरण शुद्ध होता है।

    संघ के उपाध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने बताया कि वर्तमान में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। कहा कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। दिन प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों के कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
    इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय जायसवाल ‘पप्पू’,अभिषेक कुमार,सिंटू तिवारी,आशीष कुमार,जवाहर चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।