• Desh Duniya
  • बालश्रमिक और उसके परिवार के लिए सरकार चला रही है कल्याणकारी योजना : बादल

    मधेपुरा के होटल राज के सभा भवन में बिहार बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार “बादल” का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अत्यंत पिछड़ा वर्ग समुदाय के द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत अभियंता ई. महेंद्र मंडल ने किया जबकि सम्मान समारोह में मधेपुरा जिले के अत्यंत पिछड़ा वर्ग समुदाय के कई


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा के होटल राज के सभा भवन में बिहार बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार “बादल” का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अत्यंत पिछड़ा वर्ग समुदाय के द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत अभियंता ई. महेंद्र मंडल ने किया जबकि सम्मान समारोह में मधेपुरा जिले के अत्यंत पिछड़ा वर्ग समुदाय के कई बुद्धिजीवी शामिल हुए।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जाप जिला अध्यक्ष मोहन मंडल, वरीय अधिवक्ता योगेंद्र मंडल, सिंहेश्वर के जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, पूर्व मुखिया जीवछ मंडल, अनिल अनल, जिला बीस सूत्री के सदस्य महेंद्र पटेल ने अशोक बदल को बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि अतिपिछड़ा वर्ग के एक कार्यकर्ता को यह सम्मान देकर उन्होंने अतिपिछड़ा समाज को सम्मानित करने का काम किया है। घैलाढ़ मुखिया सुभाष कुमार, जयकुमार विश्वास, दानी मंडल, धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि अशोक बदल का बाल श्रमिक आयोग का अध्यक्ष बनाया जाना पिछड़ा अतिपिछड़ा वर्ग के लिए गौरव की बात है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक बादल ने कहा कि बाल श्रमिक अधिकतर दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग से आने वाले बच्चे होते हैं। सरकार इनके कल्याण के लिए कई तरह की योजना चला रही है। बाल श्रमिक बच्चों के शिक्षा और पुनर्वास के साथ साथ बाल श्रमिक के परिवार के लिए भी इसमें लाभ निहित है। इस मौके पर जदयू नेता सियाराम यादव, लालन मंडल,हरेंद्र कामती, शिबू मुखिया, करम देव मंडल, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।