• Desh Duniya
  • मधेपुरा विधानसभा चुनाव : निखिल मंडल ने भरी हुंकार, कहा – “15 साल का अंधेरा छटेगा, उजाला बिखरेगा”

    मधेपुरा। मधेपुरा विधानसभा सीट पर सियासी गर्मी अब तेज हो चुकी है। जहां राजद के प्रो. चंद्रशेखर यादव पिछले 15 वर्षों से लगातार विधायक बने हुए हैं, वहीं इस बार जेडीयू के संभावित उम्मीदवार निखिल मंडल ने चुनावी रणभेरी फूंक दी है। लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे निखिल मंडल ने सोशल मीडिया के माध्यम से


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा। मधेपुरा विधानसभा सीट पर सियासी गर्मी अब तेज हो चुकी है। जहां राजद के प्रो. चंद्रशेखर यादव पिछले 15 वर्षों से लगातार विधायक बने हुए हैं, वहीं इस बार जेडीयू के संभावित उम्मीदवार निखिल मंडल ने चुनावी रणभेरी फूंक दी है। लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे निखिल मंडल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक जोरदार संदेश दिया है।

    निखिल मंडल ने फेसबुक पर जनसंपर्क अभियान की तस्वीर साझा करते हुए लिखा –
    “15 साल का अंधेरा छटेगा, उजाला बिखरेगा”, और इसके साथ “जय मधेपुरा 🤞♥️” का नारा देकर अपने इरादे जाहिर कर दिए।

    निखिल मंडल का कहना है कि मधेपुरा की जनता अब बदलाव चाहती है। “15 वर्षों में क्षेत्र में जितना विकास होना चाहिए था, वह नहीं हो सका। अब मधेपुरा को नई सोच, नई ऊर्जा और ईमानदार नेतृत्व की जरूरत है।”

    जनता के बीच लगातार संवाद और जनसंपर्क कर रहे निखिल मंडल ने स्पष्ट किया कि इस बार चुनाव में वह मजबूती से मैदान में हैं और जनता का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर जेडीयू निखिल मंडल पर भरोसा जताती है, तो यह मुकाबला दिलचस्प और कांटे का हो सकता है।

    अब देखना यह होगा कि क्या मधेपुरा की जनता सच में बदलाव चाहती है, या एक बार फिर प्रो. चंद्रशेखर यादव पर भरोसा जताएगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।