• Others
  • पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी भूमिका के लिए सम्मानित किये गए साहित्यकार संजय कुमार सुमन

    मधेपुरा प्रतिनिधि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका के लिए चौसा के संजय कुमार सुमन को ग्रीन यूथ आइकॉन अवार्ड 2025 प्रदान किया गया है।लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।यह सम्मान रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन की ओर से संस्था के फाउंडर एवं सीईओ डॉ रघुराज द्वारा दिया गया।इस सम्मान लिए श्रीसुमन ने


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा प्रतिनिधि

    पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका के लिए चौसा के संजय कुमार सुमन को ग्रीन यूथ आइकॉन अवार्ड 2025 प्रदान किया गया है।लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।यह सम्मान रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन की ओर से संस्था के फाउंडर एवं सीईओ डॉ रघुराज द्वारा दिया गया।इस सम्मान लिए श्रीसुमन ने संस्था के फाउंडर एवं सीईओ डॉ रघुराज प्रताप सिंह एवं निदेशक को तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने, जल संरक्षण और कृषि में नवाचार के लिए बातें कम और काम ज्यादा करने की जरूरत है। सरकार के साथ आम नागरिक को भी स्वयं आगे आकर आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण, जंगल, जमीन, पानी और प्रकृति को सहेजने का प्रयास करना होगा।उन्होंने पौधारोपण को पर्यावरण व मानव जीवन के लिए अनिवार्य बताते हुए कहा कि पौधारोपण हम सब की सामाजिक व नैतिक जिम्मेवारी है।इसलिए आप सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करें तथा अपने परिजनों व दोस्तों को इसके लिए प्रेरित करें।पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है। हम अच्छे वातावरण की उम्मीद तो करते हैं, लेकिन अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते।कहा कि आज ये संकल्प लें कि एक एक पेड़ हमसभी आने वाले दिनों में लगाएंगे। इसके साथ ही अपने रिश्तेदारों को भी पेड़ लगाने व उसकी रक्षा करने के लिए प्रेरित करेंगे।पेड़ लगाने से वर्षा होती है। पेड़ पौधे लगाने से गर्मी में छाया होती है फल फूल मिलते है। हर इंसान को कम से कम एक पेड़ अपने जीवन में जरूर लगाने चाहिए।

    श्रीसुमन को मिले इस सम्मान पर बाबा विशु राउत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेश प्रसाद साह,पूर्व प्राचार्य प्रो नवलकिशोर जायसवाल, प्रो उत्तम कुमार,युवा समाजसेवी मनौवर आलम,सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी,बजरंग अग्रवाल,सुनील जायसवाल,प्रमोद कुमार पप्पू,डॉ मनोज कुमार मंडल, अधिवक्ता विनोद आजाद, शिक्षक नेता सुबोध कुमार पासवान, शिक्षक जवाहर चौधरी,गौतम कुमार गुप्त, मनोज शर्मा,जदयू नेता नित्तम कुमार गांधी,भाजपा नेता अरुण कुमार मंडल,राजकुमार जायसवाल, संजय कुमार जायसवाल समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।

    संस्था के सीईओ डॉ रघुराम कहते हैं कि पर्यावरण के महत्व को संजय कुमार सुमन बहुत ही गंभीरता से ले रहे हैं।खुद तो पौधरोपण कर ही रहे हैं अन्य लोगों को भी इसके फायदे बता उन्हें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।पर्यावरण एवं पौधारोपण के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने के लिए ही श्रीसुमन को पुरस्कृत किया गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।