Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

गांधी सरीखे सच लिखने वाले कणिक की याद में रचनाकार हुए सम्मानित

- Sponsored -

हेमलता म्हस्के@भागलपुर

भागलपुर कनक लाल चौधरी कणिक सहित अनेक विभूतियों की जन्म और कर्म स्थली रही है। इन सभी विभूतियों पर एक समग्र ग्रन्थ प्रकाशित किया जाना चाहिए ताकि नई पीढ़ी उन्हें जान कर प्रोत्साहित हो सके। हम आज भागलपुर को मात्र ढाई सौ साल में समेट रहे हैं, जबकि भागलपुर का सामाजिक और संस्कृति इतिहास बहुत पुराना है सदियों युगों पुराना। हमें भागलपुर का इतिहास सामने लेने की कोशिश की जानी चाहिए।


ये बातें अंग जन गण, अंग मदद फाउंडेशन और अंगिका सभा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कणिक स्मृति समागम में विभिन्न वक्ताओं ने कही। कणिक जी गांधी सरीखे सच लिखने वाले ऐसे साहित्यकार हुए हैं जिनकी साधना स्थली भागलपुर रही। उनकी याद में खासतौर से समागम का आयोजन रखा गया था बीस से अधिक उन रचनाकारों को कणिक स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया,जिन्होंने अंगिका के विकास के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया है।


अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर मंडल ने स्वागत भाषण भाषण के दौरान अंगिका के लिए जबरदस्त आंदोलन की जरूरत बताई। अमृत पुरुष अमरेंद्र के सान्निध्य में आयोजित कणिक समागम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ उग्र मोहन झा, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति डॉ मनोज कुमार और वरिष्ठ कवि चंद्रकांत राय थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

वरिष्ठ शिक्षाविद एवं समाजशास्त्री प्रो. रतन कुमार मंडल की ओर से आयोजित समागम में तिलका आलिम लक्ष्मी विश्व विद्यालय के महाविद्यालय अंगिका विभाग की डॉ. शोभा तिवारी ने मुख्य वक्ता की शिक्षा से अपने व्याख्यान में कणिक लाल चौधरी कणिक के विभिन्न साहित्यकारों से अंगिका साहित्य में उनके योगदान की महत्वपूर्ण जानकारी दी। लोक गायक अंगिका राय ने अंग प्रदेश के महत्वपूर्ण नामांकन गीत को पेश किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत ने किया।

कार्यक्रम के संयोजन में वंदना झा, त्रिलोकीनाथ दिवाकर सक्रिय रह रहे हैं। कवि सम्मेलन में अध्यक्ष चंद्रकांत राय ने और मंच संचालन गीतकार कवि राजकुमार ने किया।

सम्मानित होने वाले

1.अंशु कुमारी अंगिका विकास

2.अभय कुमार भारती अंगिका विकास

3.बीवेकानंद ठाकुर, अंगिका गायन

4. बबीता कुमारी अंगिका विकास

5.चंदा कुमारी, अंगिका विकास,

6.डोली मंडल, महिला सशक्तिकरण

7.धीरज पंडित अंगिका विकास

8.इकराम हुसैन शाद आंगिक विकास

9.कुमार भागलपुरी साहित्य

10.कुमार गौरव अंगिका विकास

11.कुमार संभव अंगिका विकास

12.ललिता पांडे अंगिका विकास

13.मुरारी मिश्र अंगिका विकास

14.मृदुला सिंह, महिला सशक्तिकरण

15.मनोज कुमार चौधरी, अंगिका विकास

16. डॉ मनोज कुमार राही, अंगिका विकास

17.नील राज, शिक्षा

18. प्रदीप प्रभात,अंगिका विकास

19. फूल कुमार अकेला, अंगिका विकास

20. प्रीतम कुमार विश्वकर्मा,अंगिका विकास

21. पुष्प रंजन कुमार, अंगिका विकास

22.डॉक्टर पुलकित कुमार मंडल, साहित्य

23.डॉ पूर्णेंदु चौधरी अंगिका विकास

24. डॉ राधे श्याम चौधरी, अंगिका विकास

25. सुमन कुमार, पत्रकारिता
26 डॉक्टर स्वरक्षी स्वरा, साहित्य

27.सच्चिदानंद किरण, साहित्य

28.सत्यनारायण मंडल, साहित्य

29.विकास कुमार निराला, गायन

30.विनोद आजाद, समाज सेवा

31.विनोद कुमार, अंगिका विकास

32.अमृता बनर्जी, स्त्री सशक्तिकरण

33.ब्रह्मदेव ब्रह्म, अंगिका विकास

34.डॉ जयंत जलद,अंगिका विकास 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply