• Desh Duniya
  • “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

    अफजल राज/ पुरैनी,मधेपुरा/ प्रखंड को हरा भरा बनाये रखने के लिए बृहस्पतिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में मनरेगा के सहयोग से हजारो पौधे लगाए गए। कार्यक्रम पदाधिकारी रजा ईकवाल ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में लगभग


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अफजल राज/ पुरैनी,मधेपुरा/ प्रखंड को हरा भरा बनाये रखने के लिए बृहस्पतिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में मनरेगा के सहयोग से हजारो पौधे लगाए गए।

    कार्यक्रम पदाधिकारी रजा ईकवाल ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में लगभग 22 सो पौधा लगाया गया।
    वहीं नरदह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश मेहता व जिला प्रधान महासचिव युवा जदयू बिक्की मेहता ने अपने पंचायत के वार्ड संख्या 09, 10 सहित कई वार्डों में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के दौरान जदयू नेता बिक्की मेहता ने कहा कि वृक्ष से न केवल छाया, लकड़ी, पर्यावरण संतुलन, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए फल भी मिलता है। इसलिए अपने आसपास कम से कम एक या दो फलदार वृक्ष जरूर लगाना चाहिए।

    वहीं मुखिया प्रतिनिधि मुकेश मेहता ने कहा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम लगाकर अपनी मां की याद को चिर स्थायी बनाये एंव धरती मां को भी सवारें।

    मौके पर लेखापाल अमरेंद्र कुमार, कनिय अभियंता किशन पंडित, पंचायत तकनीकी सहायता अनिल कुमार, रोजगार सेवक मनीष कुमार, बीएफटी आशुतोष कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर विवेक कुमार व राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।