Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/kositimes/web/kositimes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
थाना में आयोजित जनता दरबार में 2 मामले का हुआ निष्पादन  - Kosi Times
  • Others
  • थाना में आयोजित जनता दरबार में 2 मामले का हुआ निष्पादन 

    मो0 मुजाहिद आलम कोसी टाइम्स@कुमारखंड,मधेपुरा कुमारखंड व श्रीनगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में जमीन से जुड़े मामले को पदाधिकारी द्वारा देखा गया और समुचित कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण की देखरेख में श्रीनगर थाना में आयोजित जनता दरबार में सीओ आकांक्षा व थानाध्यक्ष ने मामले को


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मो0 मुजाहिद आलम

    कोसी टाइम्स@कुमारखंड,मधेपुरा

    कुमारखंड व श्रीनगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में जमीन से जुड़े मामले को पदाधिकारी द्वारा देखा गया और समुचित कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण की देखरेख में श्रीनगर थाना में आयोजित जनता दरबार में सीओ आकांक्षा व थानाध्यक्ष ने मामले को देखा।

    जनता दरबार में जमीन से जुड़े दो मामले में एक मामले का निष्पादन किया गया। जबकि एक अन्य मामले में अगले जनता दरबार में दोनों पक्षों को अपने अपने कागजात के साथ उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार को दिया गया। दूसरी ओर कुमारखंड थाना में थानाध्यक्ष संजीव कुमार की देखरेख में आयोजित जनता दरबार में कुल 3 मामले को लेकर आवेदन दिए गए। सीओ आकांक्षा ने सभी मामले में कागजात का अवलोकन किया। जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया और दो मामले में अगले जनता दरबार में दोनों पक्षों को कागजात के साथ उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश राजस्व कर्मचारी अभिमन्यु कुमार को दिया गया।

    इस दौरान सीओ , थानाध्यक्ष संजीव कुमार व थानाध्यक्ष राधवेंद्र नारायण, एसआई नागेंद्र कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार, अभिमन्यु कुमार, पीएलभी जितेन्द्र कुमार सहित सभी फरियादी मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।