• Desh Duniya
  • छात्र राजद ने पीजी थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट प्रकाशन की मांग की

    मधेपुरा। छात्र राजद के प्रदेश महासचिव अमृत कुमार अमरकांत की अध्यक्षता में छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा। इसमें स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर सत्र 2021-23 का रिजल्ट शीघ्र घोषित करने की मांग की गई। छात्र राजद नेता सोनू निगम और निखिल यादव ने कहा


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा। छात्र राजद के प्रदेश महासचिव अमृत कुमार अमरकांत की अध्यक्षता में छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा। इसमें स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर सत्र 2021-23 का रिजल्ट शीघ्र घोषित करने की मांग की गई।

    छात्र राजद नेता सोनू निगम और निखिल यादव ने कहा कि दिसंबर के में एसटीईटी का आवेदन लिये जाने की संभावना है। अगर रिजल्ट शीघ्र घोषित हो जाता है और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा समय पर करा ली जाती है तो इन छात्रों को भी एसटीईटी में भाग लेने का मौका मिल सकता है। छात्र राजद के प्रदेश महासचिव माधव कुमार ने कहा कि एमएड फोर्थ सेमेस्टर सत्र 2021-23 का भी रिजल्ट शीघ्र घोषित होना चाहिए।

    परीक्षा नियंत्रक ने भरोसा दिलाया कि एमएड फोर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट इस सप्ताह आने की संभावना है। स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा परिणाम में 15 दिनों का समय लगेगा। मौके पर छात्र राजद के आदित्य आनंद, इंतखाब आलम आदि भी मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।