• Others
  • विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया गया बिहार दिवस

    चौसा, मधेपुरा/बिहार दिवस के अवसर पर जहा जिले में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया वही दूसरे तरफ प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में स्कूली छात्र छात्राओ द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर लोगो मे बिहार दिवस का संदेश दिया गया ।  बिहार दिवस के 111 वी वर्षगांठ पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की बढ़ौना,कन्या मध्य विद्यालय


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    चौसा, मधेपुरा/बिहार दिवस के अवसर पर जहा जिले में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया वही दूसरे तरफ प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में स्कूली छात्र छात्राओ द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर लोगो मे बिहार दिवस का संदेश दिया गया ।

     बिहार दिवस के 111 वी वर्षगांठ पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की बढ़ौना,कन्या मध्य विद्यालय चौसा समेत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की ओर से भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी के बाद बिहार गौरव पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में पहले बिहार राज्य गीत, बिहार प्रार्थना सुनाया गया। बाद में विभिन्न छात्रों, शिक्षकों के द्वारा बिहार गौरव पर भाषण दिया गया। बड़की बढ़ौना विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक गौतम कुमार गुप्त औऱ कन्या मध्य विद्यालय चौसा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विजय पासवान ने की।

    मौके पर शिक्षक मनीष कुमार, आशीष कुमार, लड्डु कुमार शर्मा, कुमारी साधना भारती, सोनी शर्मा, बुद्धदेव कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष गुड्डी देवी, सदस्य सुशीला देवी, सचिव सुनीता देवी, ललिता देवी उपस्थित हुई।

    कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ने बिहार सरकार के सात निश्चय भाग 2 को बताया गया।युवा शक्ति- बिहार की प्रगति,सशक्त महिला/सक्षम महिला,हर खेत तक पानी,स्वच्छ गांव समृद्ध गांव,
    स्वच्छ शहर-विकसित शहरकनेक्टिविटी होगी और आसानसबके लिए स्वास्थ्य सुविधा के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई।


    उधर,उत्क्रमित मध्य विद्यालय तियर टोला,मध्य विद्यालय घोषई,प्राथमिक विद्यालय कलासन,नवसृजित प्राथमिक विद्यालय घसकपुर,प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर हाट चंदा,उर्दू मध्य विद्यालय पैना,प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला,कन्या प्राथमिक विद्यालय चिरौरी, प्राथमिक विद्यालय तेतरी टोला,मध्य विद्यालय सहोराटोला, मध्य विद्यालय भटगामा, मध्य विद्यालय बशैठा,मध्य विद्यालय लौआलगान आदि विद्यालयों में भी बिहार दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together