तपेश कुमार यादव/ अररिया/ शुक्रवार शाम को शहर के मीर शिकार टोला वार्ड संख्या 28 स्थित परमान नदी किनारे पानी में तैरता हुआ एक अज्ञात महिला का शव मिला। नदी किनारे शव मिलते ही आसपास में सनसनी फैल गई। महिला का शव मिलने की जानकारी मिलते ही शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
वही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बबलू व नगर थाना पुलिस को दिया।, सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष शिवशरण साह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।थानाध्यक्ष शिवशरण साह ने बताया की महिला का शव पानी से बरामद हुआ,लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
Comments are closed.